गन प्वाइंट पर लूटी थी कार

मोहाली 3 दिसम्बर (Geenews Network) – डेराबस्सी में ऊबर कैब चालक से पिस्टल की नोक पर कार लूटने के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने आनलाइन कैब बुक करवाई और जब कैब ड्राइवर सवारी लेने पहुंचा तो लुटेरों ने उसे गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और कुछ दूर जाकर उसे गाड़ी से उतारकर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू निवासी गांव थूका थाना नरकटीया गंज जिला रामपुर मिसन बिहार, बिरेदर मुखिया निवासी गांव कुपही थाना छिममता जिला मपतारी नेपाल, समीर खान निवासी गांव किरतपुर थाना बस्सी जिला किरतपुर यूपी व आमीन निवासी सैणी मोहल्ला बरवाला रोड डेराबस्सी के रूप में हुई है। आरोपित बबलू, बिरेदर व समीर खान तीनों ही डेराबस्सी में गांव सैदपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ डेराबस्सी थाने में आइपीसी की धारा 379बी, 506 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने आरोपितों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आनलाइन बुकिंग करवाई, फिर लूटी गाड़ी शिकायतकर्ता दशरथ ने बताया कि वह सेक्टर-15 पंचकूला हरियाणा का रहने वाला है। मूल रूप से वह गांव गरथरी थाना बालामो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दशरथ ने बताया कि उसने अपनी एसप्रैसो गाड़ी ऊबर कंपनी में लगाई हुई है। 2 दिसंबर को उसे आनलाइन बुकिंग मिली। लोकेशन मिलने वह सवारी लेने एटीएस वैली स्कूल डेराबस्सी पहुंचा जहां उसको चार युवक मिले। दशरथ ने युवकों से ओटीपी मांगा जिन्होंने ओटीपी बताया और उससे कंफर्म हेा गया कि गड़ी उन्हीं युवकों ने बुक करवाई है। चारों युवक गाड़ी में सवार हो गए। एक युवक ने दशरथ से कहा कि उन्होंने अपने घर से चाबी लेनी है और फिर उसके बाद पुराना पंचकूला जाना है। वह उसे रास्ता बताने लग गए और दशरथ उनके कहने पर कैब को एटीएस से सैदपुरा गांव की लिंक रोड पर ले गया जहां दशरथ के साथ बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। दूसरे युवकों ने उसे गाड़ी से उतर जाने के लिए कहा। उसे धक्का मारकर गाड़ी से उतार दिया गया और लुटेरे उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
जीपीआर सिस्टम से ट्रेस हुए लुटेरे
