
मोहाली 4 नवंबर (Geenews Network) जिला पुलिस ने गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई और बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को 20 पिस्टलों समेत काबू कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस संबंधी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत यह कारवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दिलप्रीत उर्फ बाबा और जसपाल सिंह जस्सी गैंग के मैंबर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफतार कर उसके पास से नाजायज हथियार बरामद किए गए थे। जिसके बाद जांच के दौरान कारवाई करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के सेदवा शहर के पास नैश्नल हाइवे से अनिल राजू पावरा और और अनवीर जाम सिंह पावरा दोनों निवासी जलगाऊ महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 नाजायज पिस्टल 32 बोर और 20 कारतूस बरामद किए है। जो कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार किए गए व्यक्ति महाराष्ट्र के जिला जलगांव के रहने वाले है जो कि एमपी के जिला बड़वानी के बार्डर पर है। यह उमरटी गांव को कुछ हिस्सा महाराष्ट्र में और कुछ हिस्सा एमपी में पड़ता है। जो कि यहा जंगह में छोटी छोटी बस्ती है जहां पर नाजायज हथियारों को तैयार करते थे। देश के गैंगस्टरों को यहा से ही असलाह सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि मोहाली पुलिस पिछले समय के दौरान करीब 70 नाजायज हथियार बरामद कर चुकी है और इन सभी का लिंक सीधे तौर पर एमपी से जुड़ा हुआ है। सीआईए की टीम खुफिया ढंग से और तकनीक से इस गिरोह तक पहुंच करके 20 पिस्तलें और 20 कारतूस सप्लाई और बनाने का भांडा फोड़ किया है।
एम पी के सेदवा शहर के साथ गांव कलालदा से गिरफतार दोनो व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी एक मामला आर्म एक्ट के तहत थाना उमाइन जिला बिडर मराना एमपी में दर्ज है जो कि इस मामले में इनके पास से पहले सात नाजायज पिस्टल बरामद हो चुकी है।
