आरोपी की चाल खोलेगी राज
आरपीजी अटैक के मास्टरमाइंड लखबीर सिंह लंडा का रेड कार्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरु
मोहाली 1 नवम्बर (Geenews Network) – मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय पर राकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मामले में नामजद नाबालिग आरोपी का सोहाना पुलिस गेल्ट पैटर्न (चाल परीक्षण) टेस्ट करवाएगी। आरोपी की चाल अब राज खोलेगी। आरोपी के सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही फुटेज के साथ चाल व हाव-भाव मिलाए जाएंगे। ताकि पता लगाया जा सके कि सीसीटीवी में दिखने वाला युवक नाबालिग ही है। यह टेस्ट पीजीआई में बनी स्पेशल लैब में करवाया जाएगा। पंजाब में पहली बार किसी अपराधी पर यह टेस्ट किया जाएगा, हालांकि यह टेस्ट एनआइए को करवाने की परमीशन है। कुछ दिन पहले आलाधिकारियों की स्पेशल मीटिंग के दौरान नाबालिग आरोपी का गेल्ट पैटर्न टेस्ट करवाने की बात हुई थी। इससे पहले विदेशों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। आरोपी का करवाया जाएगा प्वाइंट आउट मेमोरेंडम टेस्ट पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग आरोपी का प्वाइंट आउट मेमोरेंडम टेस्ट भी करवाया जाएगा। इस टेस्ट का मतलब है कि पुलिस ने आरोपी को उस जगह ले जाकर जांच करेगी जो एक्टीविटी उसने वारदात से पहले व बाद में की। उन सभी प्वाइंट्स को मौके पर जाकर चैक किया जाएगा। पांच दिन पुलिस करेगी नाबालिग से पूछताछमोहाली अदालत ने आरोपी नाबालिग से पूछताछ के लिए सोहाना पुलिस को 5 दिन का समय दिया है। नाबालिग को रोजाना बाल सुधार गृह से लाकर पूछताछ की जा रही है और बाद में वहीं छोड़ा जाता है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की जांच को भटका रहा है। पुलिस ने कहा कि नाबालिग आरोपित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल पर आरपीजी अटैक किया और मोटरसाइकिल वह खुद चला रहा था। जबकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दी थी। अब तक पुलिस यह मान कर चल रही थी कि आरपीटी अटैक के हमलावर सफेद रंग की गाड़ी में आए थे। पुलिस की पूछताछ जारी है। उन्हें उम्मीद है आने वाले दिनों में और खुलासे होंगे।
