मोहाली 4 अक्टूबर(Geenews Network) – एसएचओ एयरपोर्ट व थाने में तैनात एक कांस्टेबल को मंगलवार सुरक्षा में गंभीर चूक के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। एडीजीपी सुरक्षा (पंजाब ) के निर्देश के बाद डीएसपी एयरपोर्ट की ओर से उन्हें सस्पेंड करने निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त चूक के लिए दोनों अधिकारियों के खिलाफ पुलिस उपाध्यक्ष (मुख्यालय) मोहित कुमार सिंगला को नियमित विभागीय जांच सौंपी गई है, जो एडीजीपी पंजाब के निर्देशों अनुसार 30 दिनों के अंदर इस जांच को पूरा करेंगे और रिपोर्ट जमा करवाएंगे। एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर और कांस्टेबल करणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उन्हें सस्पेंड अवधि के दौरान सिविल सर्विस रूल्स (7.2) के अनुसार वेतन और भत्ता मिलेगा। जांच में यह बात सामने आई है कि एसएचओ अमनदीप कौर को राज्यसभा मैंबर पार्लीमेंट राकेश सिन्हा के एयरपोर्ट पर पहुंचने दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पीएसओ तैनात करने के निर्देश दिए गए थे। कांस्टेबल करणवीर सिंह को एसएचओ एयरपोर्ट ने राकेश सिन्हा के साथ प्रतिनियुक्त किया था, लेकिन उन्होंने ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं किया। जहां कांस्टेबल ने ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं की वहीं एसएचओ ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। एसएचओ अमनदीप कौर व कांस्टेबल करणवीर सिंह की ओर से यह गंभीर सुरक्षा चूक है। इसलिए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

एसएचओ को पीएसओ तैनात करने के लिए कहा गया था जोकि नहीं किया गया। सुरक्षा में लापरवाही के चलते उन्हें सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। अभी एयरपोर्ट पर नए एसएचओ की तैनाती नहीं हुई है: कुलजिंदर सिंह, डीएसपी एयरपोर्ट

By Admin

Translate »