विरोधी पक्ष को उनके कार्यकाल के समय सुनियोजित हत्याओं संबंधी स्मरण करवाया

चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (Geenews Network)पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज विरोधी पक्ष के नेता और कांग्रेसी विधायकों को भाजपा, जिसने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए ’ऑपरेशन लोटस’ शुरू किया, की ’बी’ टीम के तौर पर काम करने और पंजाब विधान सभा के सत्र के दौरान रोज़ाना हंगामा करने के लिए आड़े हाथों लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल दोषियों के विरुद्ध तुरंत और सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पंजाब में अमन-कानून की स्थिति संबंधी विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को जवाब देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पिछली सरकारों के समय बदतर हुई अमन-कानून की स्थिति को सुधारने के लिए प्रयत्नशील है। विरोधी पक्ष को उनके कार्यकाल के समय पंजाब में बिगड़े हालातों संबंधी याद करवाते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा पार्टियों की सरकारों के समय राज्य में सुनियोजित हत्याएं ( टारगेट किलिंगज़) हुई, जिनमें गुरदीप पहलवान, महेन्दरपाल बिट्टू, दो ए. एस. आई., कामरेड बलविन्दर सिंह, ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा और माता चन्द कौर शामिल हैं। श्री अमन अरोड़ा ने सवाल किया कि क्या आपकी सरकार के समय अमन-कानून की स्थिति सबसे बदतर नहीं थी? उन्होंने कहा कि अमन-कानून की स्थिति एकदम नहीं बिगड़ती और हम पिछली सरकारों की तरफ से बिगाड़े माहौल को सुधारने के लिए सख्त यत्न कर रहे हैं। गैंगस्टर लारेंस बिशनोयी के साथी दीपक टीनू, जो सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का मुलजिम है, के फऱार होने संबंधी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार ने तुरंत कार्यवाही करते हुये लुकआऊट सर्कुलर जारी करके फऱार हुए व्यक्ति को पकडऩे के लिए छापेमारी शुरू करने के हुक्म दिए हैं। इसके साथ ही मानसा के सी. आई. ए. स्टाफ के इंचार्ज प्रितपाल सिंह को बख़ास्र्त करके तुरंत गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के उलट, अब तुरंत कार्यवाही यकीनी बनाई जा रही है।

By Admin

Translate »