लुधियाना, 3 अक्तूबर (Geenews Network)पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज राजस्व हलका हठूर, तहसील जगराओं, ज़िला लुधियाना में तैनात एक पटवारी जसप्रीत सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी जसप्रीत सिंह को रेशम सिंह निवासी गाँव हठूर, तहसील जगराओं की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके सूचना दी थी कि उक्त पटवारी उनकी पैतृक ज़मीन की तक्सीम( बटवारा) करने के लिए 3000 रुपए प्रति एकड़ रिश्वत की माँग कर रहा है। इस तरह कुल 25 एकड़ पुशतैनी ज़मीन की तक्सीम के बदले उसकी तरफ से रिश्वत की कुल रकम 75,000 रुपए माँग की गई है।शिकायतकर्ता की तरफ से दी सूचना की जांच करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी गयी है।

By Admin

Translate »