डी टीम की डेराबस्सी में भूप्पी राणा, खुड्डा लाहौरा चंडीगढ़ में लक्की पडियाल व मुल्लांपुरमें बरिंदर सिंह गैंगस्टर के घरों पर रेड
मोहाली 12 सितंबर (Geenews network) – नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए ) ने सोमवार को मोहाली व चंडीगढ़ में रहने वाले खौफनाक गैंगस्टरों के ठिकानों पर (डी) टीमें भेजकर रेड की। सोमवार को टीमों ने डेराबस्सी, मुल्लांपुर व चंडीगढ़ स्थित कई रिहायशी ठिकानों पर रेड की। यह कार्रवाई पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस पर एक प्रैस कान्फ्रैंस दौरान पंजाब के गैंग व पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठनों में गठजोड़ की ओर ईशारा करने के एक दिन बाद की गई है। उन्होंने आतंकवादी संगठनों व गैंगस्टरों के बीच मजबूत गठजोड़ बताया था। उन्होंने कहा था कि इसके पीछे आईएसआई का हाथ है। सुबह पांच बजे रेड, डी टीम में 20 से 25 मुलाजिम शामिलगैंगस्टरों के रिहायशी ठिकानों पर छापेमारी के तहत एनआइए की ओर से सुबह 5 बजे मुल्लांपुर के नजदीक फिरोजपुर बांगर, हंडेसरा, मोहाली के डेराबस्सी व मुल्लांपुर की सरहद के साथ लगते चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा में रेड की थी। एनआइए ने डेराबस्सी में भूप्पी राणा, खुड्डा लाहौरा चंडीगढ़ में लक्की पडियाल व मुल्लांपुर के गांव फिरोजपुर बांगर में बरिंदर सिंह गैंगस्टर के घरों को नजर बंद किया था। एनआइए की एक टीम में 20 से 25 लोग शामिल थे। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पिछले हफ्ते इस मामले में तीन अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया था जिसके साथ इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल गितनी 23 हो गई है। सूत्रों के अनुसार एनआइए की रेड कत्ल, इसके साथ जुडे गैंग के संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई दो एफआइआर के संबंध में हैं। दिल्ली पुलिस ने पहले इन मामलों में यूएपीए की मांग की थी। भुप्पी राणा के परिवार से एक घंटे पूछताछ एनआईए ने हंडेसरा इलाके में एक गैंगस्टर के घर पर छापा मारकर परिवार से की पूछताछकेंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लंबे समय से जेल में बंद गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ भूपी राणा के घर हंडेसरा थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में सोमवार को छापेमारी कर परिवार से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार भुप्पी राणा इस समय विभिन्न मामलों का सामना कर पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है। हंडेसरा थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम सुबह करीब पांच बजे भुप्पी राणा के गांव जोधपुर स्थित घर पहुंची और उनके परिजनों से काफी पूछताछ की और कई सवाल भी पूछे। पंजाब में गैंगस्टरों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले गैंगस्टरों की फिर से जांच के लिए एनआइए ने कई जगहों पर गैंगस्टरों के परिवारों के ठिकानों पर रेड की । वर्तमान समय में उनका समाज और लोगों से कैसा व्यवहार है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनआईए ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी सांझी नहीं की और न ही पूछताछ के दौरान स्थानीय पुलिस के किसी अधिकारी या कर्मचारी को अंदर बुलाया गया।
