जालंधर से लाया गया है ट्रांजिट रिमांड पर

9 सितम्बर को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में नाम आया था सामने

फाइल फोटो जग्गू भगवान पुरिया

मोहाली 12 सितंबर( Geenews Network) ।पंजाब पुलिस की और से लगातार गैंगस्टरों पर नकेल कसी जा रही है। और कड़ी करवाई की जा रही है। जिसके चलते सोमवार को जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर खरड़ अदालत में पेश किया गया। पिछले शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले में जग्गू का नाम सामने आया था। खरड़ पुलिस ने अदालत से 10 दिन का रिमांड हासिल किया है। 9 सितंबर दिन शुक्रवार को शाम के करीब 4:00 बजे खरड़ पुलिस ने शहर के क्रिश्चियन स्कूल के पास के पास नाकाबंदी की हुई थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग की एक बीएमडब्ल्यू कार अवैध हथियारों के साथ चंडीगढ़ से खरड़ की और आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार को रोक कर जांच की तो 11 अवैध हथियार मिले थे। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ़ भीमा निवासी दोराहा जिला लुधियाना को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम लिया था। सोमवार को पुलिस ने जालंधर अदालत से जग्गू का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था। उसके पश्चात उसे खरड़ अदालत में पेश कर 10 दिन का रिमांड मांगा था जो कि अदालत ने मंजूर कर लिया ।

By Admin

Translate »