सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस को करने पड़ा भारी बंदोबस्त

फाइल फोटो लारेंस बिश्नोई को अदालत ले जाते पुलिस अधिकारी

मोहाली 8 सितंबर (Geenews Network) – पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस की कस्टडी में लाए गए गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई पर दूसरे कई तरह के अन्य मामले भी दर्ज हैं। अलग अलग जिलों की पुलिस लारेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उससे दूसरे मामलों में पूछताछ कर रही है। इन दिनों गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई खरड़ थाना पुलिस की कस्टडी में है और पुलिस उससे एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट के मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसे आज 10 दिन के रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट में लारेंस गिरफ्तार सीआइए स्टाफ पुलिस ने घल्लूकारा ड्यूटी के संबंध में खरड़ -लाडरां रोड पर गोल्ड होम सोसायटी के सामने 7 जून 2022 को नाकेबंदी दौरान निखिलकांत शर्मा निवासी मोहल्ला रूप चंद कोतवाली पटियाला को गिरफ्तार किया था। निखिलकांत से सीआइए पुलिस ने .32 बोर पिस्टल, पांच रौंद, दो मोबाइल फोन, एक लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई थी। पुलिस रिमांड के दौरान निखिलकांत ने बताया था कि वह लारेंस गैंग के लिए काम करता है। इस मामले में सदर खरड़ पुलिस ने आरोपी निखिलकांत के खिलाफ आम्र्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में लारेंस बिश्नोई से खरड़ थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

By Admin

Translate »