रिश्तेदार ने बुलाई पुलिस

मोहाली 29 अगस्त (Geenews Network) – मोहाली फेज-1 में 82 वर्षीय बुजुर्ग बाप बेटे की लाश के साथ पिछले चार दिन से कमरे में बंद था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ौसियों ने बुजुर्ग के फेज-4 रहते रिश्तेदार को बुलाया। जब दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आकर मौके पर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर बेड पर सुखविंदर सिंह की लाश पड़ी थी, जोकि काफी सड़ -गल गई थी। लाश से काफी दुर्गंध आ रही थी। मृतक सुखविंदर की उम्र 35 साल बताई जा रही है जोकि ड्राइवरी करता था। जबकि दूसरे कमरे में बुजुर्ग बलवंत सिंह लेटा हुआ था, जो बोलने में असमर्थ था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शव सिविल अस्पताल फेज-6 की मार्चरी में रखवा दिया है जबकि बुजुर्ग बलवंत सिंह को ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दरअसल, बलवंत सिंह फेज-1 के मकान नंबर-एचबी-104 में रहता है और बीएसएनएल डिपार्टमेंट से रिटायर्ड है। पड़ौसियों को एक दो दिन से बलवंत सिंह के घर से दुर्गंध आ रही थी लेकिन सोमवार को काफी ज्यादा दुर्गंध आने पर पड़ौसियों ने बलवंत सिंह के फेज-4 स्थित रहते साले कमलप्रीत सिंह को फोन किया। कमलप्रीत जब मौके पर पहुंचा तो बार-बार दरवाजा खटखटाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो बेड पर सुखविंदर की लाश पड़ी थी और दूसरे कमरे में बलवंत सिंह सो रहा था। कोट्स सुखविंदर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण पता चलेगा। देखने में मौत कुदरती लग रही है। वहीं, बलवंत सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है जिसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वह अभी बयान देने के हालत में नहीं है। सेहत में सुधार आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद बनती कार्रवाई होगी। पाल सिंह, जांच अधिकारी फेज-1 थाना

By Admin

Translate »