5 बच्चो का पिता था मृतक

मामला मियांपुर चंगर गांव के डेरे में प्रवासी मजदूर की हत्या का


मोहाली,22 जुलाई ( Geenews Network) माजरी ब्लॉक के अंतर्गत मियांपुर चंगर गांव के डेरे में एक प्रवासी मजदूर 28 वर्षीय शैंकी की हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी मोरिंडा निवासी निहंग सौदागर सिंह और खरड़ के बरौली गांव निवासी इंद्रजीत सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौदागर सिंह के खिलाफ पहले भी थाना श्री चमकौर साहिब में 26 मार्च 2010 को आईपीसी की धारा 324, 326, 148, 149 के तहत मामला दर्ज हुआ था। दूसरे आरोपी इंदरजीत सिंह के खिलाफ 14 मई 2013 को थाना सदर खरड़ में आईपीसी की धारा 323, 341, 148, 149 के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। पीडि़त की पत्नी पिंकी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
हमला 20 जुलाई की रात को हुआ था। पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसका पति रात के खाने के बाद गांव में ही बनी दुकान में घरेलू सामान खरीदने गया था, लेकिन उस रात वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों और साथी मजदूरों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शेंकी अगली शाम तक लापता रहा। रविवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे डेरा प्रबंधक ने पिंकी को बताया कि बाबा की समाधि पर एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पकड़ा गया था। यह संदेह करते हुए कि वह उसका पति हो सकता है, पिंकी एक सहकर्मी के साथ मौके पर पहुंची और डेरा के लंगर क्षेत्र के पास शेंकी को घायल अवस्था में पड़ा पाया। उसकी बनियान फटी हुई थी और उसे बुरी तरह पीटा गया था। अपनी पत्नी ने दिए गए मृत्यु पूर्व बयान में कथित तौर पर यह आरोप लगाए कि वह खिजराबाद गांव में अपने भाई से मिलने के बाद लौटते समय पानी पीने के लिए डेरे में रुका था। वहां, दो निहंगों ने उस पर हमला कर दिया। उसने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन वे उसे पीटते रहे और रात भर बंधक बनाए रखा। पास की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली पिंकी और शैंकी के पांच बच्चे थे। जिनमें मानसी (11), चादनी (10), माई (6), परी (4) और अजू (2)। परिवार 10-12 दिन पहले ही भट्टे पर काम करने के लिए पंजाब आया था।

By Admin

Translate »