दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करने हेतु यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने किया कहा

ई-डीएआर पोर्टल पर दुर्घटना विवरण अनिवार्य

मोहाली, 16 जून (Geenews Network):
उपायुक्त कोमल मित्तल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि सड़क पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके और यातायात सुचारू रूप से चले। उन्होंने ग़माडॉ, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई सहित सभी विभागों को अगली बैठक से पहले इन पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आरटीओ, पुलिस व जिला बाल संरक्षण अधिकारी को नियमित रूप से जांच करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, स्कूल बसों के संचालन को सेफ स्कूल वाहन नीति के अनुरूप सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।आरटीओ राजपाल सिंह सेखों ने बताया कि अप्रैल और मई माह में कुल 1,352 चालान किए गए हैं जिनकी राशि 59,87,600 रुपए बनती है।उपायुक्त ने दुर्घटनाओं की सूचना ई-डीएआर (इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट) पोर्टल पर तत्काल दर्ज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग आसान होती है और मुआवजा शीघ्र मिलता है। पुलिस और अस्पतालों को निर्देश दिए गए कि वे बिना विलंब के डेटा अपलोड करें।गुड समैरिटन योजना के प्रचार पर बल देते हुए उपायुक्त ने जनता से अपील की कि वे सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करें, क्योंकि इस योजना के अंतर्गत उन्हें कानूनी सुरक्षा एवं सम्मान दोनों प्राप्त होते हैं।इसके साथ ही, उपायुक्त ने एसडीएमज़ को निर्देश दिए कि वे लंबित हिट एंड रन मामलों का शीघ्र निपटारा करें ताकि मृतकों को 2 लाख और गंभीर घायलों को 50,000 रुपए की राहत राशि समय पर मिल सके।

By Admin

Translate »