मोहाली कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड की दी मंजूरी

मोहाली, 23 जुलाई (Geenews network) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने मंगलवार को विकास वर्मा, जो कि बर्खास्त स्थानीय निकाय विभाग पंजाब के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) गिरीश वर्मा का बेटा हैं और फरार चल रहा था को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गिरीश वर्मा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में विकास वर्मा फरार चल रहा था जिसे अब गिरफ्तार किया है। आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश किया अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में गिरीश वर्मा और उनके तीन सहयोगियों, जिनके नाम संजीव कुमार (निवासी खरड़ ), पवन कुमार शर्मा (निवासी पंचकूला, एक कॉलोनाइजर) और गौरव गुप्ता (पूर्व नगर पार्षद कुराली) हैं, को विजिलेंस ब्यूरो की ओर से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि 2022 में गिरीश वर्मा और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में एफआईआर नंबर -18 दर्ज हुई थी। जांच के दौरान पाया गया कि गिरीश वर्मा ने अपनी पत्नी संगीता वर्मा और बेटे विकास वर्मा के नाम पर 19 प्रमुख आवासीय/व्यावसायिक संपत्तियां खरीदी थी। आरोपी गिरीश वर्मा ने जीरकपुर, खरड़, कुराली, डेराबस्सी आदि के नगर परिषदों में ईओ के रूप में कार्य किया था और स्थानीय बिल्डरों/डेवलपर्स को गलत लाभ पहुंचाते थे और इसके बदले में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर बैंक प्रविष्टियों के रूप में अवैध धन प्राप्त किया। यह धन संपत्तियां खरीदने के लिए उपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि विकास वर्मा और संगीता वर्मा के पास इन संपत्तियों से मिलने वाले किराए के अलावा कोई वैध आय का स्रोत नहीं था।

By Admin

Translate »