महिला के मित्र ने चाकू से गला रेतकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम

फरार हुए हत्यारे ने गढशंकर के थाने में किया सरेंडर, पिछले 13 दिन में मोहाली में महिला की हत्या की दूसरी बड़ी वारदात

मोहाली 20 जून (Geenews network) पिछले 13 दिन में मोहाली में महिला की हत्या की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। वीरवार को मोहाली गांव (फेज-1) के एक होटल रूम में महिला की तेजधार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। अवैध संबंध के शक के चलते महिला की हत्या की गई बताई जा रही है। वारदात को महिला के साथी ने अंजाम दिया और हत्या के बाद वहां से फरार हो गया। सुबह जब होटल स्टॉफ ने जांच की तो महिला की खून से सनी लाश बेड पर मिली जिसके बाद होटल स्टॉफ ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही डीएसपी मोहित अग्रवाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल फेज-6 की मार्चरी में रखवा दिया। मृतक महिला की पहुचान सुनीता के रूप में हुई है। सुनीता मूल रूम से नवांशहर के थाना राहों में पड़ते गांव सुल्तानपुर की रहने वाली है। सुनीता की हत्या नवांशहर के रहने वाले सुनील कुमार ने की है। इस मामले में फेज-1 थाने में सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। चार साल से एक दूसरे के संपर्क में थे दोनों सुनीता और सुनील एक दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। दोनों नवांशहर के ही रहने वाले हैं। सुनीता पहले से शादीशुदा थी। उसकी शादी नवांशहर के गांव चनकोया में हुई थी। हत्यारा सुनील भी इसी गांव का ही रहने वाला है। वहीं पर सुनीत की सुनील से दोस्ती हुई थी। सुनीता को पहली शादी से एक बच्चा भी है लेकिन शादी ज्यादा समय नहीं टिकी जिसके बाद वह पहले पति को छोडक़र अपने मायके सुल्तानपुर आकर रहने लगी। लेकिन वह सुनील से मुलाकात करती रहती थी।

वह चार साल से रिलेशनशिप में थे। उन दोनों का भी एक चाल साल का बच्चा है। अवैध संबंध के शक के चलते की हत्यापूछताछ में यह बात सामने आई है कि सुनील एसी रिपेयर का काम करता है। उसने मोहाली गांव में ही एक कमरा किराये पर लिया है जहां उसके साथ दो-तीन लडक़े रहते हैं। 18 जून को सुनील ने सुनीता को मिलने बुलाया था। दोनों ने 18 जून को होटल पर्ल इन में कमरा बुक करवाया। सुनील ने ही होटल में अपना आधार कार्ड दिया था। उनके साथ उनका चार साल का बच्चा भी था। सुनील को शक था कि उसकी सहेली सुनीता का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी रिश्ता है और वह उसे धोखा दे रही है। इस बात को लेकर 19 जून की रात दोनों की होटल रूम में तकरार हुई। सुनील ने चाकू से सुनीता का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वह 11 बजे के करीब अपने बच्चे को लेकर होटल रूम से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसके होटल से बाहर जाने की फुटेज सामने आई है।

गढशंकर थाने में किया सुनील ने सरेंडर

हत्या के बाद बच्चे के साथ होटल से फरार हुए सुनील ने वीरवार बाद दोपहर गढशंकर के थाने में सरेंडर कर दिया। जिस समय उसने सरेंडर किया उसका बच्चा भी उसके साथ था। सुनील ने थाने में जाकर कहा कि उसने अपनी महिला मित्र की हत्या की है। उसे शक था कि उसकी महिला मित्र किसी और के संपर्क में भी है। गढ़शंकर पुलिस ने मोहाली पुलिस के साथ संपर्क किया जिसके बाद मोहाली पुलिस की टीम सुनील को लेने के लिए गढ़शंकर के लिए रवाना हो गई है।

8 जून को बलजिंदर कौर की हुई थी हत्या

बता दें कि 13 दिन में यह महिला की हत्या की दूसरी वारदात है। इससे पहले 8 जून को फतेहपुर जट्टा की रहने वाली बलजिंदर कौर की हत्या उसके साथी सुखचैन सिंह ने की थी। सुखचैन ने सरेआम सडक़ पर बलजिंदर कौर को तलवारों से काट दिया था। सुखचैन को भी पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। बलजिंदर कौर ने सुखचैन से शादी करने से इंकार कर दिया था जिस कारण सुखचैन ने उसकी हत्या कर दी थी।

By Admin

Translate »