-पुलिस ने दोनों वारदातों में मामला किया दर्ज, आरोपी फरार, तलाश जारी


मोहाली 7 मई (Geenews Network ) मोहाली में दो अलग-अलग जगह नाबालिग लड़कियों से रेप करने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को हवस का शिकार बनाया गया है। पहले मामले में फेज-11 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कोहीनूर सिंह निवासी गांव नौदर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीडि़त युवती के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी 17 वर्षीय लडक़ी को बहलाया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचा देगा। पीडि़त युवती को धमका कर और ब्लैकमेल कर आरोपी कोहीनूर ने नाबालिग से कई बार अलग-अलग समय में रेप किया। उनकी बच्ची काफी सहमी हुई थी। जब उन्होंने उससे इसका कारण पूछा तो वह रोने लगी और उसने साहस जुटाकर अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीडि़त युवती का मेडिकल करवाने उपरांत आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
दूसरा मामला सिटी खरड़ पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के परिवार के बयान पर लुधियाना के चीमा चौक के रहने वाले जतिंदर कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस वारदात में भी 17 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके घर पर ही रेप किया। परिवार को जब इस बारे में पता चला कि तो उन्होंने जतिंदर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिय

By Admin

Translate »