–विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद खरड़ पहुंचा शव, दो महीने बाद आना था इंडिया

File Foto
मोहाली 5 मई (Geenews Network)स्टडी वीजा पर अमेरिका गए खरड़ के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। 24 अप्रैल को तरनदीप सिंह की अमेरिका में मौत हुई थी। उसका शव आज विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद खरड़ पहुंचा है, जहां उसका संस्कार किया जाना है। तरनदीप सिंह करीब ढ़ाई साल पहले स्टडी वीजा पर अमेरिका अपने मामा के पास गया था। परिवार के बताने अनुसार तरनदीप सिंह ने दो महीने बाद इंडिया आना था। उसके परिवार वाले उसकी शादी के लिए लडक़ी ढूंढ रहे थे। परिवार का रो-रो कर बूरा हाल है। जवान बेटे की मौत के बाद मां की तबीयत भी खराब हो गई है।
मौत से पहले बनाई वीडियो
तनरदीप सिंह अमेरिका में था। उसने 24 अप्रैल को कार में अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। उसके मामा के बताने अनुसार वह खाने का सामान लेने के लिए कार में गया था। उसी दौरान उसने वीडियो बनाई थी। उसके बाद तरनदीप सिंह कुछ समय बाद घर लौटा और उसने अपने मामा को खाने का सामान दिया। उसके मामा ने उसे कहा कि वह यह सामान किचन में रख दे थोड़ी देर बाद दोनों इकठ्ठे खा लेंगे। लेकिन जब उसके मामा उसके कमरे में गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। उसके शव को खरड़ लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद यहां लाया गया है।
