मोहाली 5 जनवरी (Geenews Network)मोहाली में दर्दनाक सडक़ हादसे में दंपति की मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर 2 बजे का है। जब एक टिप्पर ने मोहाली फेज-8 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दंपति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

हादसे के बाद सडक़ पर जाम हो गया। लोगों ने टिप्पर चालक को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह मौके से टिप्पर छोडक़र फरार हो गया। हादसे के बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक के बेटे सकरमा ने बताया कि वह मूल रूप से लद्दाख के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ दो महीने पहले ही यहां आए थे। उसके पिता टेसरिंग किसी जरूरी काम के चलते माता पदमा के साथ सेक्टर-110 स्थित घर से निकले थे। वह अपना काम खत्म करके लौट रहे थे कि फेज-8 लाइट प्वाइंट के पास हादसा हो गया।घटनास्थल के पास काम करते एक व्यक्ति ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट होने के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था। जैसे ही ग्रीन लाइट हुई तो उन्हें एकाएक शोर सुनाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा कि एक एक्टिवा पर सवार महिला-पुरुष सडक़ पर गिरे पड़े थे। महिला का शरीर चार-पांच टुकड़ों में बंटा गया था। वहीं आदमी का सिर ही अलग हो गया था। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक शव वहीं सडक़ पर ही पड़े रहे। उन्हें उठाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आखिर में एक निजी वाहन में शवों को डालकर सिविल अस्पताल भेजा गया।

By Admin

Translate »