देर शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक चला चैकिंग अभियान
मरीजों की परेशानियों को भी सुना
मोहाली 3 नवम्बर(Geenews Network)सिविल सर्जन डा. आदर्शपाल कौर व जिला प्रोग्राम अफसरों ने रात के समय जिले की अलग-अलग सरकारी सेहत संस्थाओं में औचक नीरिक्षण किया और सेहत सहुलियतों के प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों ने विशेष तौर पर इमरजेंसी व जच्चा -बच्चा वार्डों में जाकर निरीक्षण किया और मरीजों के साथ बातचीत कर उनको आ रही परेशानियों को भी सुना। जहां-जहां चैकिंग की गई, उन अस्पतालों में जिला अस्पताल मोहाली सब-डवीजनल अस्पताल डेराबस्सी, खरड़ , कम्युनिटी हैल्थ सेंटर कुराली, बूथगढ़, लालडू, ढकौली व बनूड शामिल थे। सिविल सर्जन ने बताया कि रात के समय चैकिंग का उद्देश्य मरीजों को दी जा रही सेहत सुविधाओं को जांचा जाना था ताकि सरकारी सेहत संस्थाओं की कार्यप्रणाली में और सुधार किया जा सके। चैकिंग मुहिम देर शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक चली। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्होंने खुद जिला अप्ताल मोहाली का दौरान किया और अलग-अलग वार्डों खासकर इमरजेंसी वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग टीमों ने अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, जच्चा -बच्चा वार्ड, आपरेशन थिएटर व लैब आदी के भी प्रबंधों का जायजा लिया। जांचा गया कि मरीजों को किस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में सेहत सुविधाएं व प्रबंध सही पाए गए। इसके अलावा वार्डों में साफ-सफाई की ओर से ध्यान देने की हिदायत दी गई। डा. आदर्शपाल कौर ने कहा कि सरकारी सेहत संस्थाओं में सहुलियतां देने के लिए किसी तरह की ढील नहीं रखी गई है और लापरवाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को सरकार की ओर से दी जा रही सभी डाक्टरी सहुलियतों का पूरा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को तंदरुस्ती के लिए सेहत विभाग पूरी तरह से प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस जांच मकसद अस्पतालों में प्रबंधों को बेहत बनाना है, जिसके लिए लोगों के साथ की जरूरत है। चैकिंग मुहिम में जिला सेहत अफसर डा. सुभाष कुमार, जिला टीकाकरण अफसर डा. गिरीश डोगरा, जिला परिवार भलाई आफिसर डा. निधा नौशल व अलग-अलग संस्थाओं के सीनियर मेडिकल अफसर शामिल थे।
