पुलिस ने किया मामला दर्ज

मोहाली 10अक्टूबर(Geenews Network) – फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) के इंस्पेक्टर पद के लिए रिटन टेस्ट दौरान इलेक्ट्रानिक (ब्लू टूथ) डिवाइस से नकल मारने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ आइपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज हुआ है। हालांकि दोनों युवकों को मोहाली में बने अलग-अलग सेंटर से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अमरीक सिंह निवासी गांव गुलाड़ी थाना घनौरी जिला संगरूर व सतीश निवासी गांव बास हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक सेंटर सेक्टर-79 के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में बना था जबकि दूसरा सेंटर टीडीआई सिटी सेक्टर-119 के नारायणा इटेक्नो स्कूल में बनाया गया था। आरोपितों को एग्जामीनर ने पकड़ा और सूचना सेंटर अधिकारियों को दी। बाद में सेंटर अधिकारियों ने अपने-अपने संबंधित पुलिस थाने में सूचना देकर उन्हें पुलिस हवाले किया। एग्जामिनेशन हाल में ब्लू टूथ ले जाकर नकल कर रहे थे आरोपितसेक्टर-79 के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में हरियाणा निवासी सतीश को ब्लू टूथ के साथ नकल मारते हुए पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार यह आरोपि अपने साथ छिपा कर ब्लू टूथ डिवाइज एग्जामिनेशन हाल के अंदर ले गया था। पेपर के दौरान वह छिप-छिप कर ब्लू टूथ डिवाइज के जरिए पेपर में नकल मार रहा था। इस दौरान उसे वहां मौजूद एग्जामिनर विक्रम कुमार (फिजीकल एजुकेशन टीचर) ने पकड़ लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पहले प्रबंधकों को दी गई और बाद में मौके पर पुलिस को बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरे मामले में नारायणा इटेक्नो स्कूल में रिटन टेस्ट देने आया आरोपित सतनाम सिंह अपने साथ एग्जामिनेशन सेंटर में छिपा कर ब्लू टूथ ले गया था। वो भी मौका देख कर चीटिंग कर रहा था। उसे एग्जामीनर हरजोत बैंस एजीएम ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ भी बलौंगी पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा -420 के तहत केस दर्ज किया गया है।

By Admin

Translate »