चंडीगढ़, 15 सितंबर (Geenews network): भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब में बीएमडब्ल्यू के निवेश के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने को कहा है, जिसे कंपनी ने नकार दिया है।प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ सुभाष शर्मा ने कहा है कि हैरानीजनक है कि क्यों मुख्यमंत्री को उस बात के लिए झूठ बोलने की जरूरत पड़ी, जो नहीं हो रही। इस पूरी घटना ने ना सिर्फ खुद मुख्यमंत्री को शर्मसार किया है, बल्कि पूरे पंजाब के लिए भी शर्मनाक है, जिसके लिए मान को राज्य के लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए व उनसे माफी मांगनी चाहिए।भाजपा नेता ने हैरानी जाहिर की कि मुख्यमंत्री को उस बात के लिए बयान जारी करने की क्या जरूरत थी, जिसका कोई आधार नहीं हैऔर बीएमडब्ल्यू कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे खारिज किया है। इस घटना ने ना सिर्फ पंजाबियों की गलत छवि पेश की है, बल्कि मुख्यमंत्री में गंभीरता की कमी को भी साबित किया है। इससे ससिर्फ इनमें तजुर्बे और काबिलियत की कमी का पता चलता है।शर्मा ने कहा कि या फिर यह आम आदमी पार्टी की सोची समझी चाल थी, जो लगातार यह सोचकर झूठ बोलती है कि उसे खारिज नहीं किया जाएगा, लेकिन इस मामले में सच्चाई जल्दी सामने आ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पंजाब के लोगों को पूरी दुनिया के सामने शर्मसार करने के लिए स्पष्टीकरण देने और उनसे माफी मांगने को कहा है।

By Admin

Translate »