चंडीगढ़, 13 सितंबर (Geenews network): भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी द्वारा उसके अंदर चल रहे विद्रोह का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश की जा रही है। पार्टी दावा किया है कि आप में सब कुछ ठीक नहीं है और वह अब भाजपा पर आरोप लगाने का प्रयास कर रही है।वित्त मंत्री हरपाल सीमा द्वारा लगाए गए आरोपों कि भाजपा द्वारा उसके विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपये प्रति एमएलए खर्च करके खरीदने का प्रयास किया जा रहा है, पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए डॉ सुभाष शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज किया, जिनमें कतई भी सच्चाई नहीं है।शर्मा ने कहा कि इससे पहले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के मध्य लड़ाई छुपी हुई थी, लेकिन अब यह लोगों के सामने आ चुकी है। आम आदमी पार्टी इस लड़ाई से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह झूठ बोल रही है।भाजपा नेता ने कहा कि आप अपने ही बोझ तले दब रही है, क्योंकि पार्टी के विधायक केजरीवाल और राघव चड्ढा जैसे नेताओं द्वारा अकारण दखलंदाजी से असहज महसूस कर रहे हैं।जिस पर शर्मा ने आप नेताओं को सलाह दी है कि वह अपना घर ठीक करें और केजरीवाल की अकारण दखलंदाजी को रोके व राघव चड्ढा पर काबू पाएं। उन्होंने आप नेताओं को भरोसा दिया कि आपके अपने नेता आपकी सरकार को गिराने के लिए काबिल हैं, जिसके लिए भाजपा पर आरोप लगाने से आप लोगों का ध्यान नहीं भटका सकते।

By Admin

Translate »