चंडीगढ़ 14 सितंबर (Geenews network) :भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को उसकी लगातार नाकामियों को लेकर घेरा है, जो अपने आधे अधूरे फैसलों का अदालत में बचाव नहीं कर पाती।पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा आप सरकार की खनन नीति पर रोक लगाए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ सुभाष शर्मा ने कहा कि यह सरकार को लगातार दूसरा झटका है कि हाईकोर्ट ने उसकी नीति पर रोक लगाई। इससे पहले हाईकोर्ट ने राशन की घरों में मुफ्त डिलीवरी पर भी रोक लगा दी थी।उन्होंने कहा कि इनकी आबकारी नीति भी जांच के दायरे में है और ज्यादा वक्त नहीं लगेगा कि इस नीति को खत्म करके साइड में रख दिया जाए।उन्होंने सरकार को अपना घर ठीक करने के लिए कहते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि सरकार अदालत में अपनी नीतियों का बचाव नहीं कर पाई हो। यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि सरकार के पास जरूरी दूरदर्शिता और सोच नहीं है।भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लीडर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेने की बजाए, भाजपा पर उसके विधायकों को खरीदने और रिश्वत देने जैसे निराधार आरोप लगा रहे हैं।जिस पर उन्होंने सरकार से सवाल किया कि उसके द्वारा फौजा सिंह सरारी की लीक ऑडियो के संबंध में क्या कार्रवाई की गई है, जिसमें वह ठेकेदार से पैसे ऐंठने की साजिश रचते सुने जा रहे हैं।

By Admin

Translate »