गैंगस्टर अनमोल का एक दिन का बढ़ा पुलिस रिमांड
गर्ल फ्रेंड को अदालत ने न्यायिक हिरासत भेजा

मोहाली14 सितंबर (Geenews Network) स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गैंगस्टर अनमोल दीप व उसकी गर्ल फ्रेंड को मोहाली कोर्ट में किया पेश। एसएसओसी ने अदालत में गैंगस्टर अनमोल दीप के पुलिस रिमांड की मांग करते हुए तर्क दिया कि अनमोल कनाडा बैठे लखबीर सिंह उर्फ लंडा के लिए ड्रग्स के अलावा अवैध हथियारों की सप्लाई करता था, उसने लखबीर की कई कंसाइनमेंट को पूरा किया है, उससे हथियार व नशे की और खेप बरामद हो सकती है। इसके अलावा उसे हथियारों की रिकवरी के लिए तरनतारन लेकर जाना है। अदालत ने सभी दलील सुनने के बाद गैंगस्टर अनमोल का दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया और उसकी गर्लफ्रेंड को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जिक्रयोग है कि एसएसओसी की टीम ने गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी को 9 सितंबर को खरड़ के गुरु तेग बहादुर नगर में स्टूडियो अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था जहां वह अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था। अनमोल एसएसओसी टीम के पास चार दिन के पुलिस रिमांड पर था। उनके मंगलवार को रिमांड दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट से 103 ग्राम हेरोइन रिकवर करवाई थी। गिरफ्तार गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा का साथी है, जो लखबीर के लिए पंजाब में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। बता दें कि 10 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इटेलिजेंस हेडक्वार्टर में ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमला का मास्टरमाइंड लखबीर सिंह उर्फ लंडा है। ऐसे में अब पुलिस के हाथ अनमोल दीप सोनी लगा है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी मूल रूप से हरिके तरनतारन का रहने वाला है और लखविंदर सिंह लंडे का एसोसिएट है।
पंजाब समेत दूसरे राज्यों में गैंगस्टर लखविंदर की जितनी भी कंसाइनमेंट होती वह अलमोल दीप सोनी पूरा करता था। आरोपित अनमोल ड्रग्स के अलावा अवैध हथियारों की सप्लाई लखविंदर के कहने पर करता था। पुलिस का कहना है कि पुलिस को इसके बारे में इनपुट मिला था, जिसके आधार पर खरड़ की सोसयटी में रेड की गई। यह कई दिन से यहां अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट में रह रहा था।
