खरड़ में गर्लफ्रैंड के फ्लैट से करवाई हेरोइन रिकवर
कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा का करीबी साथी है अनमोल दीप
पंजाब समेत दूसरे राज्यों में गैंगस्टर लखबीर की सभी कंसाइनमेंट को पूरा करता था अलमोल दीप

मोहाली 13 सितंबर (Geenews Network)स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर अनमोल सोनी एसएसओसी के पास चार दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने उसे मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा का साथी है, जो लखबीर के लिए पंजाब में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। बता दें कि 10 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इटेलिजेंस हेडक्वार्टर में ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमला का मास्टरमाइंड लखबीर सिंह उर्फ लंडा है। ऐसे में अब पुलिस के हाथ अनमोल दीप सोनी लगा है। गर्लफ्रैंड के फ्लैट से करवाई हेरोइन रिकवर गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी ने एसएसओसी की टीम को खरड़ स्थित एक सोसायटी में उसकी गर्लफ्रैंड के फ्लैट से मंगलवार सुबह 8 बजे 103 ग्राम हेरोइन बरामद करवाई। दीप सोनी की महिला मित्र को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अनमोल दीप सोनी तरनतारन के हरिके का रहने वाला है।

पुलिस की एक टीम उसके घर भी रवाना हुई है। पुलिस को शक है कि इसके घर से कुछ अहम सुबूत व हथियार बरामद हो सकते हैं। एसएसओसी की टीम गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी को दोपहर 1 बजे मोहाली कोर्ट में लेकर पहुंची थी। एसएसओसी ने रिकवरी दिखाने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया था। बुधवार को दोबारा कोर्ट में अनमोल दीप व उसकी गर्लफ्रैंड को अदालत में पेश किया जाएगा। गर्लफ्रैंड के साथ फ्लैट में रहता था अनमोल दीपपुलिस के मुताबिक गैंगस्टर अनमोल दीप सोनी मूल रूप से हरिके तरनतारन का रहने वाला है और लखविंदर सिंह लंडे का एसोसिएट है।

पंजाब समेत दूसरे राज्यों में गैंगस्टर लखविंदर की जितनी भी कंसाइनमेंट होती वह अलमोल दीप सोनी पूरा करता था। आरोपी अनमोल ड्रग्स के अलावा अवैध हथियारों की सप्लाई लखबीर के कहने पर करता था। पुलिस का कहना है कि पुलिस को इसके बारे में इनपुट मिला था, जिसके आधार पर खरड़ की सोसयटी में रेड की गई। यह कई दिन से यहां अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट में रह रहा था।
