मोहाली,31 अगस्त (Geenews Network) – मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित ओमेक्स सिटी में रहने वाली एक महिला ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान और एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी है। महिला अर्पणा कपूर ने पूर्व डीजीपी और मुल्लांपुर थाने के एसएचओ सतिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह उसे परेशान कर रहा है। महिला ने इसकी शिकायत मुल्लांपुर थाना पुलिस को भी दी थी, लेकिन एसएचओ सतिंदर सिंह ने सुनवाई नहीं की और कार्रवाई करने के बजाय पूर्व डीजीपी को बचाने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर पावर का कर रहा दुरूपयोग महिला अर्पणा कपूर ने एसएसपी विवेकशील सोनी को दी लिखित शिकायत में कहा है कि वह न्यू चंडीगढ़ के ओमैक्स कासिया सोसायटी के डी-ब्लॉक में अपने 84 साल के बुजुर्ग पिता के साथ रहती है। जबकि पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह भी उसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह फ्लैट नंबर – 792 में किराये पर रहता है। महिला का फ्लैट उसके ऊपर वाले फ्लोर पर है। महिला अर्पणा कपूर ने आरोप लगाया कि पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह ने ग्राउंड फ्लोर पर उसकी पार्किंग पर कब्जे किया हुआ है। वहां उसने बाथरूम बना दिए हैं। वह अपने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर अपनी पावर का दुरुपयोग कर रहा है। पार्किंग एरिया में पूर्व डीजीपी के सिक्योरिटी गार्ड खड़े रहते हैं। यहां तक कि उसकी प्राइवेसी खत्म हो गई है। इसका विरोध करने पर पूर्व डीजीपी अपनी पावर की धमकियां देता है। महिला ने आरोप लगाया कि मुल्लांपुर थाना एचएचओ भी पूर्व डीजीपी का साथ दे रहा है। इस वजह से शिकायत करने पर भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। महिला ने बताया कि उसने पूर्व डीजीपी के खिलाफ ओमेक्स प्रोजेक्ट के अधिकारियों को भी शिकायत दी है। वहीं मोहाली एसएसपी विवेकशील सोनी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। महिला ने यह शिकायत दी है। शिकायत पर जांच की जा रही है।

अर्पणा का पूर्व डीजीपी के साथ पानी की टंकी को लेकर इश्यू था। हमने मौके पर जाकर इस प्रॉब्लम को हल करवा दिया था। जो पार्किंग में अवैध कब्जे करने को लेकर अर्पणा कपूर ने शिकायत दी थी उस मामले में पूर्व डीजीपी को नोटिस दे दिया गया है: प्रवक्ता ओमेक्स

हमें एक मैसेज आया था। मैं डीएसपी साहिब के साथ मौका देखने गया था। दोनों पड़ोसियों का पानी की टंकी को लेकर झगड़ा था। पार्किंग में अवैध कब्जे को लेकर मुझे इसकी जानकारी नहीं है वह ओमेक्स का मामला बनता है। मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई , मैं तो आज पहली बार वहां गया हूं।

सतिंदर सिंह, एसएचओ मुल्लांपुर

By Admin

Translate »