वन विभाग ने दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई

मोहाली 27 अगस्त (Geenews Network) – वन विभाग ने पहाड़ के जंगलों से गैर कानूनी ढंग से काटी खैर की लकड़ी एक फार्म हाउस के तहखाने से बरामद की है। यह लकड़ी वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी दौरान बरामद की है जिसे तहखाने में छिपाकर रखा गया था। वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 15 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी चोरी कर यहां पर छुपाई गई बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपीयों को वन विभाग की टीम छापेमारी की सूचना मिल गई थी जिस कारण वह मौके से फरार हो गए । वन विभाग को सुबह इसकी सूचना मिली थी। जब टीम फार्म हाउस पर पहुंची तो यहां पर कबाड़ के नीचे एक गटर का ढक्कन रखा हुआ था। जब गटर के ढक्कन को उठाकर देखा गया तो नीचे अंडर ग्राउंड कमरा बनाया गया था। जोकि खैर की लकड़ी से भरा हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके से खैर की लकड़ी बरामद कर ली है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। विभाग आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनकी तलाश में लगा है। ब्लाक अफसर मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग आरोपीयों की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाएगा। जल्द ही आरोपीयों को पकड़ लिया जाएगा।

By Admin

Translate »