रिजल्ट सीबीएसई क्लास 10 ……
मोहाली 23 जुलाई (Geenews Network) – सेंट्रल बोर्ड शहर के लगभग सभी स्कूलों में 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा।आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया गया। इस दौरान सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल में खुशी की लहर देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक शहर के लगभग सभी स्कूलों में 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा। फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की आदिती चौहान, दून इंटरनेशनल स्कूल की उन्नत कौर, गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-91 की हरप्रीत कौर और माइंड ट्री स्कूल खरड़ की बलजोत कौर ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा फेज-6 शिवालिक पब्लिक स्कूल की साहिबा जोशी व लर्निंग पाथ स्कूल की नवनीत कौर शाह ने 99.4 फीसदी अंक हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इसके अलावा सेक्रेड सोल्स स्कूल की सिमररीत कौर संधू ने 99 अंकों के साथ जिले में तीसरी पाजीशन हासिल की है।जबकि हरप्रीत कौर ने कहा कि उसने 7 से 8 घंटे एक्स्ट्रा पढाई पर ध्यान दिया। दोनों ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने कोई अन्य ट्यूशन नहीं लिया। जो टीचर्स काम देते थे केवल उसपर फोकस करके पढाई की थी।
किसान की बेटी है मेधावी हरप्रीत

99.6 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने वाली मेधावी हरप्रीत ने कहा कि वो आई ए एस बन कर देश की सेवा करना चाहती है। हरप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय बी टेक कर रही बड़ी बहन जसप्रीत और अपने टीचर्स को दिया । टोडे माजरा में रहने वाले हरप्रीत के पिता जगजीत सिंह पेशे से किसान हैं और हरप्रीत की माता हाउस वाइफ है,ने बताया उनकी बेटी ने बिना किसी कोचिंग के कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की है ।हरप्रीत कौर को बधाई देने वालों का तांता लगा था हरप्रीत के माता पिता बेटी की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे थे ।

