लड़कियों ने मारी बाजी -बोर्ड ने 312 विद्यार्थियों की मैरिट लिस्ट की जारी,
पहले तीन स्थान पर रही लड़कियां
मोहाली 5 जुलाई (Geenews Network) – मंगलवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसइबी) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. योगराज ने वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों की पास प्रतिशत 99.34 और लडक़ों की 98.83 फीसदी रही। राज्य में रेगुलर व ओपन स्कूल के कुल 3 लाख 23 हजार 361 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 97.94 प्रतिशत यानी 3 लाख 16 हजार 699 पास हुए। जबकि 2475 बच्चों की कपार्टमेंट आई है और 126 बच्चे फेल हुए हैं। पढ़ाई में शहरी क्षेत्र के स्कूलों के कुल 101554 बच्चों ने परीक्षा दी थी जबकि 100285 बच्चे पास हुए। इसी तरह ग्रामीण स्कूलों के 209991 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिनमें 208342 बच्चे पास हुए। शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 98.75 फीसदी है जबकि ग्रामीण क्षेत्र की 99.21 है। इस बार 12 ट्रांसजेंडर ने 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 11 पास हुए, उनकी पास प्रतिशत 91.67 फीसदी रही। ऐफिलेटिड स्कूल में 59 हजार 946 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे जिनमें 98.34 प्रतिशत यानि 59 हजार 552 पास हुए। इसी तरह एसोसिएट स्कूल में 20 हजार 217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें 98.88 प्रतिशत यानि 19 हजार 990 पास हुए। सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशत 99.11 व ऐडिड स्कूलों की पास प्रतिशत 97.89 रही। जिला वाइस पहले स्थान पर गुरदासपुर रहा जिसकी पास प्रतिशत 99.52 रही जबकि दूसरे स्थान पर पठानकोट जिसकी पास प्रतिशत 99.48 व तीसरे स्थान पर एसबीएस नगर रहा जिसकी पास प्रतिशत 99.42 रही। जिला वाइन मोहाली 15वें स्थान पर रहा जिसकी पास प्रतिशत 99.00 रही। विद्यार्थी बुधवार सुबह 10 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने 312 विद्यार्थियों की मैरिट सूची की जारी बोर्ड की ओर से 312 विद्यार्थियों की मैरिट सूची जारी की गई है । पहले स्थान पर सरकारी हाई स्कूल सतीये वाला (फिरोजपुर) की नेनसी रानी रही। जिसकी पास प्रतिशत 99.08 रही। दूसरे स्थान पर गुरु तेग बहादुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांझला (संगरूर) की दिलप्रीत कौर रही इसकी भी पास प्रतिशत 99.08 रही। जबकि तीसरे स्थान पर भुटाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुटाल (संगरूर) की कोमलप्रीत कौर रही। मोहाली जिले के तीन बच्चे भी मैरिट लिस्ट में आए हैं, जिनमें दो विद्यार्थियों ने 11वां व एक विद्यार्थी 14वां रैंक हासिल किया है। बोर्ड की ओर से जो मैरिट लिस्ट जारी की है कि उसमें अधिकतम पास प्रतिशत 99.08 है और न्यूनतम पास प्रतिशत 96.77 है।
