सेक्रेटरी को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत
-सोना कहां से आया विजिलैंस करेगी जांच , डीएसपी विजिलैंस ने परिवार की और से लगाए आरोपों को बताया झूठा

मोहाली 26 जून (Geenews Network) -मैं आइविटनेस हूं मेरे सामने मेरे बेटे को गोली मारी यह शब्द वरिष्ठ आइएएस संजय पोपली ने फेज-6 अस्पताल से बाहर उनको जीएमसीएच -32 अस्पताल रैफर किए जाने के बाद मीडिया के सामने कहे। लेकिन विजिलेंस ने पोपली को मीडिया से बात नहीं करने दी। लेकिन आन रिकार्ड पोपली ने अपना दुख बयां किया। बता दें कि पोपली के घर से विजिलैंस मोहाली ने करोड़ों रुपये का सोना रिकवर किया है। जिसमें 9 किलो की ईंटें , 3160 ग्राम के 49 बिस्कुट, 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के शामिल हैं।

वरिष्ठ आइएएस संजय पोपली को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन विजिलेंस जब साढ़े 12 संजय पोपली को साथ लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित कोठी पर रिक्वरी करने पहुंची तो पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से खुदकुशी कर ली।

विजिलेंस की टीम जब संजय पोपली को पेश करने से पहले मेडिकल के लिए लेकर गई तो उन्होंने खुद को अनफिट बताया जिस कारण डाक्टरों ने उन्हें फेज-6 सिविल अस्प्ताल में भर्ती कर लिया था। लेकिन देर शाम पोपली ने दो घंटे डाक्टरों के साथ कापरेट नहीं किया जिस कारण उन्हें जीएमसीएच -32 भेज दिया गया। मीडिया से बातचीत करते पोपली ने कहा कि मैं आई विटनेस हूं विजिलेंस ने मेरे सामने मेरे बेटे को गोली मारी।

जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर चंडीगढ़ ले गए । वहीं दूसरी तरफ विजिलेंस देर शाम 6.45 पर पोपली के सेके्रटरी संदीप वत्स को मोहाली कोर्ट लेकर पहुंची जहां उन्हें एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनाली सिंह की कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने संदीप वत्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विजिलेंस ने आज पोपली के घर से करीब 20 करोड़ रुपये का सोना रिकवर किया है। यह सोना एक स्टोर में फालतू सामान में छिपाकर रखे काले रंग के बैग से बरामद हुआ है। इसमें 9 किलो की ईंटें, 3160 ग्राम के 49 बिस्कुट, 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के शामिल हैं।विजिलेंस के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि सोने के बिस्कुट कनाडा बेस्ड हैं जिनकी पहचान छिपाने के लिए उस पर अंकित किए नंबरों को मिटाया हुआ था, जबकि रिकवर किए बिस्कुट पर जो मोहर लगी है वह कनाडा की है।विजिलेंस टीम का मानना है कि इन सोने के बिस्कुट की कनाडा से स्मलिंग हुई है। पोपली मेडिकल अनफिट के चलते मोहाली अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ आइएएस संजय पोपली को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन विजिलेंस जब साढ़े 12 संजय पोपली को साथ लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित कोठी पर रिक्वरी करने पहुंची तो पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से खुदकुशी कर ली।

डीएसपी विजिलेंस अजय कुमार बोले परिवार झूठे आरोप लगा रहा है, हमें भी संजय पोपली के बेटे की मौत का दुख है। पोपली सिविल अस्प्ताल में अंडर आब्जर्वेशन है। अगर वह अनफिट है तो पोपली का एक दिन का रिमांड लेकर उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। हमारी टीम रिक्वरी करने के लिए साढ़े 12 बजे के बाद पहुंची थी। रिक्वरी के बाद वहां से निकल गई थी। रिक्वरी के बाद हमने अपनी टीम की रवानगी सेक्टर-11 थाना चंडीगढ़ में आमद करवाई है। हमारे साथ चंडीगढ़ पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को भी भेजा गया था, उनके सामने सामान की रिक्वरी हुई है। जिसके बाद टीम के सभी मुलाजिम थाने वापस आए पहुंचे थे। जहां तक खुदकुशी की बात है हम उनके घर में नहीं घुसे, हमने रिक्वरी घर के बाहर स्टोर रूम से की है और उनके परिवार ने खुद आगे होकर सामान रिक्वर करवाया है।
पोपली के चैकअप के लिए तीन डाक्टरों का बोर्ड बनाया था जिसमें डाक्टर जेसेन मेडिसिन स्पेशलिस्ट, गुरमुख साइकेट्रिस्ट , डाक्टर अर्चित इमरजेंसी मेडिकिल आफिसर हरमिंदर चीमा, एसएमओ सिविल अस्पताल शमिल थे

