file Foto Kalyani -Sippy Sidhu

मोहाली 15जून (Geenews Network)

मोहाली के नेशनल शूटर व वकील सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में सात साल बाद सीबीआइ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी कल्याणी चंडीगढ़ के सेक्टर-42 पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स में होम साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है।आरोपी को सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के पार्क में 20 सितंबर 2015 को नेशनल शूटर व वकील सिप्पी सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। हत्याकांड में सात साल बाद सीबीआइ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपित कल्याणी की गिरफ्तारी हुई है।आरोपी को सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीबीआइ की हिरासत में आरोपी कल्याणी से पूछताछ की जाएगी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कल्याणी चंडीगढ़ के सेक्टर-42 पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स में होम साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है।नेशनल शूटर व वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू कीचंडीगढ़ के सेक्टर-27 के पार्क में 20 सितंबर 2015 को गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है।बता दें कि पहले सिप्पी सिद्धू मर्डर की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही थी। एक साल बाद यह केस सीबीआई के पास ट्रांसफर कर दिया गया था। सिप्पी सिद्धू के परिवार वालों ने हत्या का आरोप पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की एक न्यायाधीश की बेटी पर लगाया था । इस हत्याकांड के आरोपियो का अभी तक पता नहीं चल पाया था। सीबीआइ ने दिसंबर 2020 में अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट फाइल कर दी थी, लेकिन अदालत ने उसे अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद सीबीआइ ने दोबारा मामले की जांच शुरू की । लगभग सात साल बाद आरोपी कल्याणी की आज गिरफ्तारी हुई ।

By Admin

Translate »