
मोहाली 14, जून (Geenews Network) – पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के मोहाली फेज-1 स्थित 66केवी बिजली ग्रिड में लगे ट्रांसफार्मर को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ओवरलोड के कारण एक बड़ा धमाका हुआ और जिसके बाद चिंगारियां निकली और एकाएक ट्रांसफार्मर को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगने से बिजली की मेन केबल जल गई जिस कारण सप्लाई बंद हो गई। 66केवी बिजली ग्रिड को शाम करीब 4.50 पर आग लगी। पवरकाम के अधिकारियों ने तुरंत फायर बिग्रेड को मौके पर फोन कर बुलाया। जिस कारण जसविंदर सिंह फायर स्टेशन आफिसर 10 फायर कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह एरिया रहे प्रभावित 66 केवी ट्रांसफार्मर को आग लगने से मोहाली फेज-1, फेज-2, फेज-3ए, फेज-3बी1, फेज-3बी2, फेज-4, फेज- 5 , और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, 2 व फेज-7 के कुछ हिस्सों में लाइट प्रभावित हुई है।

खबर लिखे जाने तक लाइट की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। पावरकाम के एक्सइएन चरनजीत सिंह व डिप्टी चीफ इंजीनियर सर्कल मोहाली ने कहा कि 66केवी बिजली ग्रिड में 20एमबीए ट्रांसफार्मर को आग लगी थी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि आग लगने से शहर में दो दिन तक बिजली प्रभावित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसे दुरुस्त करने के लिए उन्हें पावरकट भी लगाने पड़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह क्षेत्र प्रभावित ना हो इसके लिए लाइट की सप्लाई किसी और ग्रिड से लाने का प्रयास करेंगे।

