– परिवार ने जताई कत्ल की शंका पिता ने कहा बेटे को फोन पर मिल रही थी धमकियां

मोहाली 8 जून(Geenews Network) – सेक्टर- 67 की मेन मार्केट के सामने क्रेटा गाड़ी में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई । गोली सिर से आरपार होने के बाद गाड़ी के पिछले शीशे पर लगी। गोली लगने से गाड़ी का शीशा भी टूट गया। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय करण पाल के रूप में हुई है जो कि अपने पिता सुरेंद्र कुमार के साथ राजपुरा में ट्रक सेल परचेज का काम करता था। हालांकि पुलिस इसे खुदकुशी मानकर चल रही है लेकिन परिवारिक सदस्यों का कहना है कि यह खुदकुशी नहीं मर्डर है। फेज- 11 पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कल था करण पाल का जन्मदिन

मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी सेक्टर-67 में 2395 नंबर कोठी है। वह बिजनेसमैन है और उनके दो बेटे हैं । छोटे बेटे करण पाल का कल जन्मदिन था। पूरा परिवार खरड़ स्थित खालसा ढाबे पर खाना खाने गया था । करीब 10 बजे वह घर लौटे । 11.30 बजे करणपाल यह कहकर घर से निकल गया कि उसे दोस्तों के फोन आ रहे हैं जो उससे जन्मदिन की पार्टी मांग रहे हैं। 1:30 बजे करण पाल की अपने पिता से बात हुई थी करण ने अपने पिता को कहा कि वह आधे घंटे में घर पहुंच रहा है लेकिन पूरी रात तक घर नहीं पहुंचा।32 बोर्ड से चली गोली पिस्टल की हो रही जांचकरणपाल की . 32 बोर पिस्टल से गोली चलने पर मौत हुई है। यह पिस्टल किसका है इसकी पुलिस जांच कर रही है क्योंकि करण पाल के पिता सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनके परिवार में किसी के पास कोई लाइसेंसी पिस्टल नहीं है। सुरिंदर कुमार ने कहा कि उनका बेटा कल से ही काफी परेशान था उसे धमकी भरे फोन आ रहे थे।भाई ने भीड़ लगी देखी तो गाड़ी में छोटे भाई की दिखाई दी लाशकरण पाल की मौत की सूचना कंट्रोल रूम पर एक राहगीर ने दी थी। लेकिन उसी दौरान करणपाल का बड़ा भाई अपनी पत्नी को फेज-9 छोड़ने जा रहा था। जिसने रास्ते में लोगों की भीड़ लगी देखी जब वह गाड़ी से उतर कर मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई की गाड़ी पहचान ली। जब गाड़ी के अंदर झांका तो उसके छोटे भाई की लहूलुहान हालत में लाश पड़ी थी।

अभी मामला खुदकुशी का लग रहा है लेकिन पुलिस मर्डर एंगल से भी जांच कर रही है। पिस्टल की जांच भी की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक को कौन धमकियां दे रहा था।गगनदीप सिंह, एसएचओ फेज-11

By Admin

Translate »