पहनने होंगे सफेद कपड़े

पटियाला(Geenews Network)शुक्रवार को 34 साल पुराने रोड रेज मामले में पूर्व क्रिकेटर व काग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने यहां स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया। जेल में सिद्धू अब लाइब्रेरी वार्ड में रहेंगे।इससे पहले, सिद्धू अपने निवास पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्वास्थ्य आधार पर आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ और हफ्ते देने के लिए दायर याचिका की सुनवाई की प्रतीक्षा करते रहे। आखिरकार, शाम करीब 4 बजे वे पटियाला की स्थानीय अदालत में सरेंडर करने पहुंचे। कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें गाड़ी में बैठा कर पटियाला कोर्ट ले गए। उनके साथ पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी, हरदयाल सिंह कंबोज, सुरजीत सिंह धीमान और पार्टी के कुछ अन्य नेता भी रहे। पटियाला के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने सिद्धू से मुलाकात की । शाम करीब 5 बजे माता कौशल्या अस्पताल में सिद्धू का मेडिकल करवाया गया, जिसके बाद उन्हें जेल ले जाया गया।

जेल नियमों के अनुसार सिद्धू को सफेद कपड़े पहनने होंगे। शुरुआत में वह अपने बैरक को 2 कैदियों के साथ रहेंगे। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने कठोर कारावास की सजा सुनाई है, इसलिए सिद्धू को जेल के अंदर काम भी करना होगा और उन पर कुछ प्रतिबंध भी रहेंगे।

जेल के लाइब्रेरी वार्ड में सिद्धू के साथ 8 से 10 कैदी होगे। लाइब्रेरी वार्ड का इस्तेमाल आमतौर पर जेल में बंद पुलिस या केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए किया जाता है। फिलहाल यहां 8 से 10 अधिकारी सजा काट रहे हैं।इस वार्ड में एक बड़ा हॉल है, जहां चबूतरे बने हुए हैं, जिनका इस्तेमाल सोने के लिए बिस्तर के रूप में किया जाता है।

By Admin

Translate »