– कई बार खाली करवाने के दिए जा चुके थे नोटिस

मोहाली 16 मई (Geenews Network) – पिछले 40 साल से फेज-1 में बसी हुई शहीद भगत सिंह मार्केट पर गमाडा की ओर से बुलडोजर चला कर पूरी तहर से धवस्त कर दिया गया है। गमाडा द्वारा इस मार्केट को तोड़ने के लिए तीन दिन पहले पूरी मार्केट में नोटिस भेजा गया था और दुकानदारों कहा गया था कि वो अपनी दुकानें खाली कर दें। क्योंकि जब टीम मार्केट को तोड़ने की कार्रवाई करने आएगी तो उस समय अगर किसी दुकानदार का नुकसान होगा तो उसकी जिम्मेवारी दुकानदार की होगी। सोमवार सुबह ही गमाडा की टीमें पुलिस बल को साथ लेकर मार्केट में कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई थी। पहले तो दुकानदारों द्वारा गमाडा की टीम का विरोध किया गया लेकिन उसके बावजूद गमाडा की टीम ने पुलिस बल की सहायता के साथ पूरी मार्केट पर बुलडोजर चला दिया गया और दुकानदारों के खोखे तोड़ दिए गए।दुकानदारों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजीगमाडा की कार्रवाई से नाराज खोखा मार्केट के दुकानदारों ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दुकानदार जतिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने उनसे उनकी रोजी-रोटी छीन ली है। उन्होंने कहा कि यहां के करीब 130 से 150 दुकानदार पिछले करीब 40 साल से यहां पर अपनी दुकानें चला रहे हैं और अपने परिवारों को पालने के लिए दिन-रात मेंहनत कर रहे हें। लेकिन सरकार की ओर से दुकानों को तोड़ने का लिया गया फैसला सरासर गलत है जिससे इस मार्केट के 150 दुकानदार व उनके परिवार आज के समय में सड़क पर आ गए हैं। अब इन दुकानदारों को नहीं पता कि वो कहां जाएं और अपने परिवारों का पालन-पोषण कैसे करें। गुस्साएं दुकानदारों की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।बॉक्सभाजपा ने दुकाने गिराने को लेकर सरकार पर उठाए सवालसोमवार को गमाडा द्वारा फेज- 1 में पड़ने वाली शहीद भगत सिंह खोखा मार्केट को पूरी तरह से ध्वस्त करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आदमी पार्टी की सरकार पर इन दुकानदारों को बेरोजगरार करने के आरोप लगाए गए।

जिला उप प्रधान उमाकांत तिवारी, मोहाली मंडल 1 के प्रधान अनिल कुमार गुड्डू तथा तिलक राज पुरी ने आप सरकार के इस दमनकारी कदम की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही इन नेताओं की तरफ से यह मांग की जा रही है कि जिन लोगों की दुकानें ध्वस्त की गई हैं, उन्हें रोजगार चलाने के लिए जगह दी जाए, ता कि वह अपने परिवारों का गुजारा चला सकें। क्योंकि लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बहुत ज्यादा भरोसा जताया है और लोग सीएम भगवंत मान से यह मांग करते हैं कि वे उनका रोजगार छीनने की बजाय उन्हें उनका रोजगार बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करेंगे।
अगर सरकार को यह जमीन खाली करवानी ही थी तो पहले इन दुकानदारों के लिए कहीं और स्थान पर अलग व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि यह लोग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए समर्थ रहे। यहां लोग पिछले 40 साल से अपना रोजगार चला कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे, उनको इस तरह हटाना बिलकुल उचित नही है।
:संजीव वशिष्ट भाजपा स्टेट कार्यकारिणी सदस्य
| कोर्ट के फैसले के आगे सरकार कुछ नहीं कर सकती : कुलवंत सिंह |
आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह से फेज-1 की खोखा मार्केट को गिराए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मार्केट को गिराने का फैसला सरकार का नहीं बल्कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का है। उन्होंने कहा कि कोर्ट की ओर से काफी समय पहले इस मार्केट को गिरा कर सरकारी जमीन को खाली करवाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि हालाकि इस बारे में पहले ही दुकानदारों को कहा गया है कि मोहाली में जहां पर भी रेहड़ी मार्केट का निर्माण किया जाएगा वहां पर इन दुकानदारों पहल के आधार पर दुकानें देकर सैटल किया जाएगा।

