-ग्रेनेड धमाके की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, 100 मीटर से चलाया गया ग्रेनेड

मोहाली (Geenews Network)-मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस इंटेलीजेंस हैडक्वॉटर पर राकेल लान्चर ग्रेनेड हमले के तीन दिन बाद पुलिस ने ईंटों का स्टैंड बनाकर उसे इस्तेमाल करते इमारत के सामने खुली जगह से आरपीजी फायर किए जाने के सबूत बरामद किए हैं।  सूत्रों अनुसार हमलावरों ने चलती कार से आरपीजी फायर नहीं किया बल्कि उसे चलाने के लिए इंटेलीजेंस की बिल्डिंग के सामने खाली पड़ी जगह पर ईंटों का स्टैंड बनाया और उस पर रखकर आरपीजी फायर किया गया जोकि 90 डिग्री एंगल से चला और दीवार के कॉर्नर से टकराकर अंदर आया। वहीं, बुधवार को ग्रेनेड धमाके की दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक फुटेज में ग्रेनेड की चिंगारियों की रौशनी दिखाई दे रही है जबकि दूसरी फुटेज में एक संदिग्ध गाड़ी नजर आई है। मामले की जांच कर रहे एक सीनियर आधिकारी ने बताया कि हैडक्वॉटर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कुछ ईंटें बरामद हुई है। संदिग्ध ने ग्रेनेड चलाने के लिए ईंटों का स्टैंड बनाया। उन्होंने कहा कि कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। वहीं यह बात भी सामने आई है कि संदिग्ध ने पहले इलाके में रेकी की और करीब 100 मीटर के दायर से फायर किया।  इस मामले में निशान सिंह नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। उसी की निशानदेही पर उसके साला सोनू व एक साथी जगरूप सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। जगरुप के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज हैं। वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि वारदात में जिस हरियाणा नंबर गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है उस गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। सूत्रों के अनुसार सोनू ने ही हमलावरों को गाड़ी अरेंज करवाई थी जिससे पूछताछ जारी है। बुधवार को दिल्ली पुलिस का विशेष सैल जोकि आतंकवादी मामलों की जांच करता है पंजाब पुलिस की जांच में सहायता करने व खालिस्तानियों व अन्य आतंकवादी समुहों के साथ काम करने के अपने तुजुर्बे सांझे करने के लिए मौके पर पहुंचा। यहां तक कि चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मोहाली के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले के एक व्यक्ति को मोहाली में खुफिया शाखा मुख्यालय में हुए विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया है। घटना में कथित भूमिका के लिए तरनतारन जिले के कुल्ला गांव निवासी निशान सिंह से पूछताछ की जाएगी। निशान पहले से ही कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है, जिसमें एक मामला ‘हत्या के प्रयास’ से संबंधित है और दूसरा नशा अधिनियम के तहत है। पंजाब पुलिस मामले में अब तक कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। पकड़े गये निशान सिंह की ने भगाया निशानदेही पर उसके साले सोनू व एक साथी जगरूप सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। जगरुप के खिलाफ हत्या के केस दर्ज हैं। 

धर्मशाला में खालिस्तानी झंडा फहराने का आरोपी गिरफ्तार धर्मशाला (Geenews Network)

धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में पंजाब के मोरिंडा से इस घटना के एक आरोपी हरविन्द्र सिंह उर्फ हरबीर पुत्र राजिन्द सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 

By Admin

Translate »