मोहाली अदालत में पेशी दौरान आए खैहरा ने कहा मैंने किसान आंदोलन में लड़ाई लड़ी इसलिए मुझे टारगेट बनाया

मोहाली 29अप्रैल (Geenews Network) -मनी लांड्रिंग मामले में फंसे कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा की मोहाली में एडीशनल जिला सैशन जज की अदालत में सुनवाई हुई। सुखपाल खैहरा अपने वकील के साथ करीब साढ़े 11 बजे कोर्ट पहुंचे जहां अपनी उपस्थिती दर्ज करवाने उपरांत वह लुधियाना रैली के लिए निकल गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 मई निश्चित की है। खैहरा इन दिनों जमानत पर बाहर है। इंफोर्समेंट डायरेक्टारेट (ईडी) ने मनी लॉड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप था कि खैहरा ड्रग मामले के आरोपीयों व फर्जी पासपोर्ट रैकेट में सहयोगी हैं।
सुखपाल खैहरा ने इस मौके मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी ने सीबीआई एजेंसियों को सिलेक्टिव इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद किसी भी बीजेपी नेता के घर पर सीबीआई व ईडी की रेड नहीं हुई क्योंकि यह कारोबारियों की पार्टी है और पकड़े जा रहे हैं कांग्रेस के लीडर। खैहरा बोले की एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं बल्कि उपयोग होना चाहिए। खैहरा ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका ट्रॉयल अभी लंबा है। मेरा जो शैड्यूल अफेंस एनडीपीएस का है उसे सुप्रीम कोर्ट ने सटे किया हुआ है और मैं एक-एक बात का रिवर्ट दे चूका हूं। मेरे घर से ना ज्वैलरी, पैसा, फोरन करंसी और ना ही पासपोर्ट पकड़ा गया है। मुझे सिर्फ इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि मैंने किसान आंदोलन में नवदीप दिबदिबे के साथ लड़ाई लड़ी। वहीं, खैहरा ने बिजली संकट को लेकर बड़ा बयान दिया। खैहरा बोले पंजाब में बिजली स्थिति इसलिए खराब हुई क्योंकि केंद्र सरकार ने सभी प्लांट प्राइवेट हाथों में दे दिए। जिससे कोयले की कमी सामने आ रही है। पावरकॉम के पास पैसों की कमी है, जिसको लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। पंजाब सरकार बिजली फ्री की बात कर रही है हालांकि छोटे स्तर पर यह ठीक है लेकिन हर किसी को फ्री बिजली देना उसका खामियाजा भुगतना शुरु हो चुका है।

By Admin

Translate »