बद्दी से पीजीआई में ओपरेशन का सामान देने जा रहे युवकों की ग्रामीणों ने बचाई जान।

मोहाली 17 जुलाई (Geenews Network) :- रविवार की सुबह नयागांव के इलाके मे तेज़ बारिश की वजह से फिर पटियाला की राव नदी उफान पर थी।और बदी की और से काले रंग की थार गाड़ी उसी जगह फस गयी जहाँ 6 जुलाई को गांव टांडा मे पटियाला की राव नदी में तेज बहाव के कारण टैक्सी कार बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। थार गाड़ी मे दो सवारी बैठी हुई थी। जो बद्दी से पीजीआई में ऑपरेशन का कोई सामान देने जा रहे थे । ग्रामीणों ने मशक्कत से कार एवं दोनों स्वारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं गांव वालों का आरोप है के इतने बड़े हादसे हो जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से वहां पर अभी तक कोई भी सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए हैं। गांव के सरपंच सज्जन सिंह और सतनाम सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह बारिश के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही एक थार कार उसी स्थान पर फिर फस गई। घटना सुबह करीब 7:00 बजे की थी। उस समय ग्रामीण जागे हुए थे। गाड़ी को फंसा हुआ देखकर मौके पर ग्रामीण इकठ्ठे हो गए। उन्होंने बड़ी मशक्कत कर गाड़ी को नदी में बहने से रोक लिया।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी वालों को आगे जाने से रोका गया था किन्तु गाड़ी मे सवार लोगों ने कहा कि ये थार गाड़ी है जो निकल जाएगी लेकिन नदी मे अधिक पानी होने की वज़ह से गाड़ी के अंदर तक पानी भर गया और थार बीच मे ही बन्द हो गई जिससे बाद मे गांव वालों ने रास्सों और ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला और सवार लोगों की जान बचाई। वहीं थार मे सवार दोनो शख्स खराब गाड़ी को गांव टांडा मे खड़ी कर पीजीआई के लिए निकल गए। बता दें कि यह उसी गांव टांडा के पटियाला की राव नदी की घटना है जहां 6 जुलाई को एक टैक्सी कार बह गई थी। जिसमें चालक गौरव और पिंजौर की सवारी पूजा की मौत हो गई थी। और इन दोनो का शव करीब 12 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के 10 गांव धनास में मिला था।

