पुलिस को 5 दिन का मिला रिमांड

  • डेराबस्सी 14जुलाई (Geenews Network) -पिछले दिन जीरकपुर पुलिस ने मन्ना गैंग के दो गैंगस्टरों को हेरोइन व हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने मन्ना गैंग के सरगना गुरप्रीत सिंह मन्ना को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर डेराबस्सी ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास रमेश कुमार की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में गुरप्रीत सिंह मन्ना के 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग करते हुए तर्क दिया कि सुखविंदर सिंह ऊर्फ निक्का और लवप्रीत सिंह ऊर्फ लवली दोनों आरोपित मन्ना गैंग के लिए काम करते थे। उनसे गैंगस्टर मन्ना के आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी है । पुलिस ने यह भी तर्क दिया कि मन्ना के कहने पर वह कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और उनमें कत्ल व फिरौती की कितनी वारदातें थी। वहीं आरोपितों से जो हेरोइन व 32 बोर विदेशी पिस्टल मिली है उसके बारे में पूछताछ करनी है। अदालत ने सरकारी पक्ष की दलील सुनने के बाद गैंगस्टर मन्ना को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गैंगस्टर की पेशी दौरान पुलिस ने सुरक्षा के भारी प्रबंध किए हुए थे। जिक्रयोग है कि पुलिस ने रूटीन नाकेबंदी दौरान मन्ना गैंग के दो गुर्गो को छत लाइट प्वाइंट से 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। आरोपित सिल्वर रंग की दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार में मौजूद थे। आरोपितों से पुसिल को तलाशी दौरान 500 ग्राम हेरोइन, .32 बोर पिस्टल, 7 कारतूस बरामद हुई थी। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि दोनों आरोपित जीरकपुर एरिया में नशे की सप्लाई देने के लिए आए थे। दोनों के खिलाफ जीरकपुर थाने में एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर थे। रिमांड दौरान ही दोनों आरोपितों ने खुलासा किया था कि वह मन्ना गैंग के लिए काम करते हैं जोकि होशियारपुर जेल में बंद हैं। बता दें कि गुरदीप सिंह मन्ना पर 38 मामले दर्ज हैं।

By Admin

Translate »