ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सेहत सुविधाएं

डीसी मोहाली ने मोहल्ला क्लीनिक को लोगों के लिए खोले जाने से पहले तैयारियों का लिया जायजा



मोहाली 30. जून (Geenews Network) – पंजाब सरकार की फ्लैगशिप मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने की स्कीम के तहत 15 अगस्त से पंजाब भर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इस स्कीम के तहत जिला मोहाली में 13 मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त से काम करना शुरु कर देंगे। इन मोहल्ला क्लीनिकों को शुरु करने के लिए बुनियादी ढांचे, सामान, डाक्टरों की तैनाती का जायजा लेने संबंधी जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स में डीसी मोहाली अमित तलवार ने मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में डीसी ने पंजाब सरकार की ओर से राज्य के लोगों को तंदरूस्त मन और तंदरूस्त विचार की सोच के अधीन सेहत सहुलियत मुहैया करवाने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने पर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि मोहाली में 13 मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त से काम करना शुरु कर देंगे। इस संबंधी जिला प्रशासन की ओर पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
13 मोहल्ला क्लीनिक के लिए टैंडर किए अलाट
मीटिंग दौरान सिविल सर्जन आदर्शपाल कौर ने बताया कि इन 13 मोहल्ला क्लीनिकों के लिए डाक्टरों की तैनाती, टेस्ट करवाने संबंधी सामान और दवाइयां उपलब्ध करवा ली गई हैं। इसके साथ ही मीटिंग में शामिल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 5 अगस्त तक इन मोहल्ला क्लीनिक के बुनियादी ढांचे, रिपेयर आदि का काम मुकम्मल कर दिया जाएगा। उन्होंने बतया कि इन 13 मोहल्ला क्लीनिक के लिए टैंडर अलाट कर दिए गए हैं। जिले में खोले जा रहे 13 मोहल्ला क्लीनिकों में ब्लाक डेराबस्सी में सैदपुर, मीरपुर, ब्लाक ढकौली में पीर मुछल्ला, ब्लाक बनूड में हुलका रोड, जेके पैलेस वार्ड नंबर-12, ब्लाक लालडू में बाल्मिकी धर्मशाला गांव दप्पर, कम्युनिटी हाल , गांव डहर धर्मशाला आंगनवाडी सेंटर गांव लहली, काली माता मंदिर गांव लालडू, धर्मशाला प्रेम नगर लालडू, ब्लाक घडुंआ में वेटरनरी डिस्पेंसरी जंडपुर , कम्युनिटी सेंटर कांसल, नयागांव के नजदीक गुरुद्वारा, ब्लाक खरड़ में छज्जूमाजरा बरियाली चौक, ब्लाक मोहाली में फेज-4 सेवा केंद्र में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इस मौके मीटिंग में सेहत विभाग व लोक निर्माण विभाग के अलग-अलग अधिकारी मौजूद थे।

By Admin

Translate »