बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ओरिऑन

चण्डीगढ़ 19 जून (Geenews Network)
युवराज सिंह के घर हाल ही में बेटे का जन्म हुआ है. उन्होंने अपने बेटे का नाम ओरियॉन रखा है. युवराज सिंह और हेजल किच के घर हाल ही में किलकारी गुंजी है.उनके घर बेटे ने जन्म लिया है. युवराज और हेजल ने अपने बेटे का नाम ओरिऑन रखा है.

युवराज ने ट्विटर पर पहली बार अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए ये खुशी जाहिर की ।युवराज ने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आपका इस दुनिया में स्वागत है ओरियॉन कीच सिंह. ममी और डेडी अपने छोटे से पुत्तर को बड़ा प्यार करते हैं. हर एक मुस्कुराहट के साथ तुम्हारी आंखें ठीक उसी तरह झपकती हैं जिस तरह तुम्हारा नाम सितारों के बीच में लिखा गया है.’युवराज ने अपने बेटे का नाम सितारों के बीच लिखे होने की बात इसलिये की है क्योंकि उन्होंने और हेजल ने अपने बेटे का नाम एक तारामंडल पर रखा है. रात के समय इस तारामंडल को आप आसानी से देख सकते हैं. यह एक हंटर की तरह दिखाई देता है. इस तारामंडल का नाम ग्रीक माइथोल़ॉजी के एक फैमस हंटर पर ही रखा गया था.

शादी के 5 साल बाद घर में गुंजी किलकारी
युवराज और हेजल ने काफी समय तक डेट करने के बाद 12 नवंबर 2015 को सगाई की थी. इसके ठीक एक साल बाद 30 नवंबर साल 2016 को दोनों ने साथ फेरे लिए. दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है. जून 2022 में पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह दादा बन गए हैं।
.एक ओवर में छह छक्के लगाकर किया था करिश्मा

युवराज सिंह ने 19 सितंंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे. युवराज ने यह करिश्मा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर किया.युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के लगाकर 12 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था. युवराज सिंह के एक फैन, डॉक्टर ने युवराज को फेस 5 मोहाली में 500 रूपए का एक नोट गिफ्ट किया था जिसका नंबर था 666666

