प्रतितात्मक चित्र

मोहाली 5 जून (Geenews Network)

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और उनके छोटे भाई व नगर निगम मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के बाद मोहाली में राजनीति हालात बदल रहे हैं। काग्रेस के पार्षद पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू के साथ न जाएं इस हालत को काबू करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने रविवार रात काग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस जिला प्रधान रिश्व जैन के घर बैठक की जहां कुछ कांग्रेसी पार्षद व कई गांवों के पंच-सरपंच शामिल हुए। वडिंग ने पार्षदों से तैयार रहने कहा कि मेयर पद से अमरजीत सिंह को हटाना हैइस मीटिंग में वडिंग के साथ पूर्व प्रधान कुलजीत सिंह नागरा व गऊ सेवा कमीशन के मेंबर राजवंत राय शर्मा भी मौजूद थे। उधर सिद्धू ने की मीटिंग बलबीर सिंह सिद्धू को जैसे ही पता चला कि राजा वडिंग मोहाली आ कर मीटिंग करने वाले हैं। उन्होंने कुराली स्थित अपने फार्म हाउस पर पार्षदों संग बैठक की। उन्होंने पार्षदों को एकजुट करने की पूरी कोशिश की ताकि भाई के मेयर पद को बचाया जा सके।

By Admin

Translate »