मोहाली पुलिस व किसानों में हाथापाई, कुछ किसानों को पगड़ी तक उतरी


मोहाली, 19 मार्च (Geenews Network) कई माह से खिनौरी बार्डर पर किसानों के धरने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। केंद्र सरकार के साथ बैठक के बीच ही पंजाब सरकार एक्शन में आ गई है। चंडीगढ़ में शाम को मीटिंग खत्म होने उपरांत जैसे ही भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संर्घष कमेटी के प्रधान सरवन सिंह पंधेर मोहाली में एंटर हुए तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के इस सख्त एक्शन को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। चर्चा है कि सरकार किसानों के इस धरने को खत्म करवाया जाएगा। दरअसल, डल्लेवाल को एंबुलैंस में चंडीगढ़ लाया गया था लेकिन किसानों की मंत्रियों के साथ मीटिंग बेनतीजा रही। शाम के समय चंडीगढ़ सेक्टर-48 से जगतपुरा के रास्ते किसान मोहाली में एंटर हो रहे थे, उसी दौरान मोहाली पुलिस ने जगतपुरा क्षेत्र में पहले से ही नाकाबंदी की हुई थी जैसे ही डल्लेवाल की एंबुलैंस नाके से गुजरने लगी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहीं, सरसन सिंह पंधेर भी उनके साथ थे। पुलिस ने दोनों को जब हिरासत में लेने का प्रयास किया तो अन्य किसान भडक़ गए और उन्होंने बेरीगेट्स हटाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस व किसानों में धक्का -मुक्की हो गई। पुलिस ने डल्लेवाल व पंधेर सहित कुछ अन्य को हिरासत में ले लिया। उन्हें कहां ले जाया गया यह पुलिस के आलाधिकारी बताने से गुरेज कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस से डल्लेवाल को मीटिंग खत्म होने उपरांत दोबारा से खनौरी बॉर्डर लाया जा रहा था। लेकिन जगतपुरा क्रॉस करते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। किसानों ने पुलिस को ऐसा करने से रोका तो हाथापाई होने लगी। इस बीच कुछ किसानों की पगडिय़ां भी उतर गई। सूत्रों के अनुसार यह भी सामने आया है कि खिनौरी व शंभु बॉर्डर पर धरना उठाने के लिए मोहाली व पंजाब के अलग-अलग जिलों से पुलिस की गाडिय़ां रवाना हो चुकी है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस धरना उठाने के लिए बड़ा एक्शन करने वाली है।

By Admin

Translate »