मोहाली,29 जुलाई (Geenews network) स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने 1 किलो 940 ग्राम हेरोइन सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं एक अन्य मामले में दो आरोपियों से 1 किलो हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में एसटीएफ थाना सेक्टर-79 में मामला दर्ज किया गया है। एसपी एसटीएफ अकाशदीप औलख ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गगनदीप उर्फ गनन, संदीप उर्फ टीटा, गुरविंदर सिंह उर्फ शैली, रणदीप कौर, सोहन लाल उर्फ काला, रजनीश उर्फ प्रीत, गुलशन कौर व लवप्रीत सिंह उर्फ लवली शामिल है। उक्त आरोपियों पहले पकड़े गए पुलिस मुलाजिम गुरमीत सिंह निवासी गांव बीहलेवाला थाना सादिक जिला फरीदकोट व नवदीप कौर उर्फ नव निवासी वार्ड नंबर -5 तलवंडी भाई- जिला फिरोजपुर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। पुलिस मुलाजिम गुरमीत फरीदकोट थाने में तैनात था। एसटीएफ ने गुरमीत व उसकी महिला साथी नवदीप कौर को 440 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाना एसटीएफ सेक्टर-79 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। सभी पुलिस रिमांड पर है। एसपी औलख ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि पहले पकड़ी गई नवदीप कौर उर्फ नव ने अपनी पूछताछ में बताया था कि वह हेरोइन गगनदीप उर्फ गगन व संदीप उर्फ टीटा दोनों निवासी फगवाड़ा से लेकर आई थी। एसटीएफ ने दोनों को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर उक्त मामले में नामजद किया। आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उक्त दोनों का पुलिस रिमांड लिया गया। उनकी पूछताछ में सामने आया कि वह दोनों गुरविंदर सिंह उर्फ शैली, रणदीप कौर, सोहन लाल उर्फ काला, रजनीश उर्फ प्रीत जोकि जेल में बंद है के साथ मिलकर नशा तस्करी करते हैं। एसटीएफ ने उक्त सभी को भी मामले में नामजद किया और प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जोकि जारी है। इसके अलावा गिरफ्तार नवदीप कौर व सिपाही गुरमीत सिंह ने पूछताछ दौरान यह भी खुलासा किया गगनदीप उर्फ गगन से 500 ग्राम हेरोइन लेकर आए थे, जिसमें से 30 ग्राम हेरोइन उन्होंने आगे गुलशन कौर व लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी जालंधर को बेच दी थी। उक्त दोनों को भी एसटीएफ ने मामले में नामजद किया और 24 जुलाई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक 11 लोगों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य मामले में 1 किलो हेरोइन बरामद एक अन्य मामले में 27 जुलाई को एसटीएफ थाने में मुख्य अफसर ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित कुमार व बबलू निवासी बसीरपुरा जालंधर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली से सस्ते दाम पर हेरोइन लाकर मोहाली, चंडीगढ़ व उसके आसपास के एरिया में अपने ग्राहकों को उसकी सप्लाई देते थे। एसटीएफ ने ट्रैप लाकर दोनों आरोपियों को 27 जुलाई को सेक्टर-105 ऐमार सिटी के नजदीक से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिन्होंने पूछताछ दौरान बताया कि वह यह हेरोइन सोनीपत से किसी व्यक्ति से लेकर आए थे। उस व्यक्ति का नाम और पता वह नहीं जानते। मोहित और बबलू को इस हेरोइन की सप्लाई लेने के लिए मोहाली के भाई दीपक निवासी जालंधर ने भेजा था। दीपक पहले भी मामला दर्ज है जोकि अब फरार है। उक्त दोनों के खिलाफ भी एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By Admin

Translate »