मोहाली 6 जून (Geenews network)बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत जिन्होंने हाल ही में मंडी लोकसभा सीट जीती है, को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा क्षेत्र में तलाशी के तुरंत बाद सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इस हमले के 24 घंटे बाद मोहाली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 341 (किसी भी व्यक्ति को उसके काम को करने से रोकना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि यह दोनों धाराएं जमानतयोग है। डीएसपी एयरपोर्ट कुलजिंदर सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ ने उन्हें महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर यह मामला दर्ज किया है। महिला कांस्टेबल को वीरवार ही सस्पेंड कर दिया था। उसके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वॉयरी अलग से चल रही है। इबता दें कि वीरवार देर शाम चंडीगढ़ से दिल्ली की फ्लाईट लेने के लिए कंगना चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची थी। चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तार एयरलाइन की फ्लाईट यूके 707 से कंगना ने दिल्ली के लिए रवाना होना था। सुरक्षा क्षेत्र में तलाशी के कंगना को महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद एयरपोर्ट पर बड़ा हंगामा हो गया था। एक वीडियो में सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को यह कहते हुए सुना गया था कि उनकी मां किसान आंदोलन दौरान उन लोगों में शामिल थीं जो किसान आंदोलन में शामिल हुए थे, जब रनौत ने एक बयान दिया था जिसमें कहा गया था कि ऐसी महिलाएं विरोध प्रदर्शन में बैठने के लिए 100 रुपये लेती हैं। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।
