-आरोपियों से 2 किलो 600 ग्राम अफीम, 5220 नशीली गोलियां, एक पिस्टल व 1 कारतूस बरामद
-फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनाने वाला भी गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी
-आरोपी से एक पासपोर्ट, 4 हजार अमेरिकन डॉलर, 800 यूरो भी बरामद
मोहाली 22 मई (Geenews Network ) मोहाली पुलिस के सीआईए स्टाफ ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 किलो 600 ग्राम अफीम, 5220 नशीली गोलियां, एक पिस्टल .30बोर और 1 कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही सीआईए टीम ने एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट व लड़ाई झगड़े के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए पासपोर्ट पर विदेश जाने की फिराक में था। आरोपी के पास से एक पासपोर्ट, 4 हजार अमेरिकन डॉलर, 800 यूरो बरामद किए हैं।
डीएसपी इनवेस्टीगेशन हरसिमरन सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के संबंध में अलग-अलग जगह नाकाबंदी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह नाकाबंदी की हुई थी। सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर हरभेज सिंह की नेतृत्व में एयरपोर्ट रोड से जोगेंदर सिंह निवासी गांव दिऊरी जीत जिला बिदायु यूपी को 2 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह यूपी से अफीम लाकर पंजाब में अपने ग्राहकों को इसकी सप्लाई करता है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईटी सिटी में मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह खरड़ में क्रिसच्न स्कूल के नजदीक नाकाबंदी दौरान सब इंस्पेक्टर राज कुमार ने एक व्यक्ति हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड नंबर -8 मंदिर रोड खमाणों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस को तलाशी दौरान 5220 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। आरोपी जब नाकेबंदी से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसकी पीठ पर पि_ू बैग देखा। उसने जब पुलिस को देखकर रास्ता बदला तो पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से नशीली गोलियां बरामद हुई। उसके खिलाफ सिटी खरड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई रजिंदर सिंह ने थाना जीरकपुर में दर्ज आम्र्स एक्ट के एक मामले में भगौड़े सेवक सिंह उर्फ गुरसेवक सिंह निवासी अंबाला रोड जीरकपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल .30 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ है। उक्त सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनाने वाला भी गिफ्तार
डीएसपी हरसिमरन ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोहाली की टीम ने एक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाए पासपोर्ट से विदेश जाने की फिराक में एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट और लड़ाई झगड़ों के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी के पास से पुलिस को एक पासपोर्ट, 4 हजार अमेरिकन डॉलर, 800 यूरो बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सीआईए स्टाफ पुलिस गांव खानपुर में मौजूद थी। पुलिस को उसी समय गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन उर्फ अज्जू निवासी गांव खलचिया कदीम फिरोजपुर जिसके खिलाफ जिला फिरोजपुर व चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट व लडाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं और उसे कुछ केस में सजा भी हो चुकी है, फर्जी दास्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने की फिराक में है। सूचना देने वाले ने बताया कि आरोपी खरड़ एरिया में मौजूद है। सीआईए टीम ने आरोपी को रेड दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में समने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुरूक्षेत्र हरियाणा से पासपोर्ट बनाया था।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह वर्ष 2013 में क्राइम करने लग पड़ा था और उसके खिलाफ फिरोजपुर, गुरु हरसहाय और चंडीगढ़ में लड़ाई झगड़े, एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ में दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल की सजा होने के बाद 5 साल 2 महीने की जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ हे। उसने अपने जानकार से फर्जी दस्तावेजों पर वीपीओ शरीफगढ़ कुरुक्षेत्र हरियाणा (शिमला अथॉरिटी) से पासपोर्ट बनवाया है।
