पाकिस्तान से ड्रोन को माध्यम से विदेशी हथियार व हेरोइन की सप्लाई मंगाकर पंजाब में करते थे तस्करी

मोहाली 16 मई (Geenews Network) मोहाली की स्पेशल सेल पुलिस ने आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा व हैप्पा पाछिया के खास गूर्गे को 1 पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुख उप्पल के रूप में हुई है। आरोपी जिला अमृतसर के थाना कत्थू नंगल के गांव लहिरका का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाने में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी को इनपुट पर फेज-11 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक पिस्टल .30 बोर व 2 कारतूस मिले हैं।पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुख उप्पल अपने साथी कर्णबीर सिंह उर्फ राजा के साथ मिलकर आतंकवादी हरविंद सिंह रिंदा, निशान सिंह व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाछिया के लिए काम करता था। कर्णबीर सिंह उर्फ राजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी आतंकवादी रिंदा (अब पाकिस्तान में) से तालमेल कर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से बॉर्डर एरिया से विदेशी हथियार और हेरोइन की सप्लाई बताई हुई लोकेशन पर मंगवा लेते थे। इन हथियारों व हेरोइन को आगे अलग-अलग गैंग मैंबरों को सप्लाई कर देते थे। वह पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ा रहे थे। उसने चुनाव दौरान कोई बड़ी वारदात को अंजाम देना था। वहीं, पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुख उप्पल के खिलाफ पहले भी थाना किला लाल सिंह जिला गुरदासपुर में कत्ल का मामला दर्ज है। इस मामले में वह भगौड़ा है। इसके अलावा थाना बलौंगी में वर्ष 2023 को भी सुखविंदर सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था।

By Admin

Translate »