मोहाली 10 मई (Geenews Network)बलौंगी थाने के अधीन पड़ते जुझार नगर में एक जमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने परने से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है और वह जुझार में नगर अपने भाई व एक अन्य युवक के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। वह तीनों रूममेट जमैटो कंपनी में काम करते हैं। साहिल ने शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फंदा लगाया । खुदकुशी करने से पहले उसने अपनी हरियाणा में रह रही बहन को वीडियो कॉल किया और कहा कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है। उसकी बहन ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन साहिल ने बहन के साथ चल रही वीडियो कॉल काट दी। उसकी बहन ने तुरंत अपने दूसरे भाई राघव को फोन किया जिसने फोन नहीं उठाया। बहन ने साहिल के रूममेट को फोन किया और उसे सारी बात बताई। साहिल का रूममेट उसे बचाने के लिए जुझार नगर कमरे पर पहुंचा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने दरवाजा तोड़ा तो साहिल की लाश लटक रही थी। उसने सिर पर पहनने वाले परने से फंदा लगाया हुआ था। उसने तुरंत उसके भाई को सूचित किया और वह उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसका शव सिविल अस्प्ताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। परिवार के बताने अनुसार साहिल परेशान था ऐसी कोई बात उसने अपने भाई से नहीं की। उसने यह कदम क्यों उठाया पुलिस उसकी जांच कर रही है। मामला बलौंगी थाने में पहुंचा है। जांच जारी है।

By Admin

Translate »