मोहाली 11 मई (Geenews Network)

मोहाली अदालत ने एनडीपीएस मामले में एक नाइजीरियन को 12 साल की कैद की सजा सुनाई है। वहीं, आरोपी को डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी किया है। आरोपी की पहचान मेमेसोमा निवासी फ्लैट नंबर -25 लोगास नाइजीरिया के रुप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 17 नवंबर 2018 को एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने भागोमाजरा में दूसरी मंजिल पर कमरा किराए पर ले रखा था। एसटीएफ पुलिस के एएसआई अवतार सिंह ने आरोपी नाइजीरियर को 17 नवंबर 2018 को 270 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार िकया था। उसके बाद पुलिस ने जब नाइजीरियन के घर पर छापेमारी की तो उसके बेड के अंदर से 20 नवंबर 2018 को 200 ग्राम और हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में एसटीएफ पुलिस ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में चालान पेश किया था। इस मामले की सुनवाई मोहाली कोर्ट में चल रही थी। अदालत ने आज आरोपी को 12 साल की सजा सुनाई है।

By Admin

Translate »