मोहाली 6 मई (Geenews Network)मुठभेड़ में पुलिस ने वांटेड को दबोचा तो गिरोह का हुआ पर्दाफाश सदर खरड़ पुलिस ने 24/25 अप्रैल की दरमियान रात करीब 2 बजे संतेमाजरा गांव में तैनात पटवारी भुपिंदर सिंह से उसकी लाइसेंसी पिस्टल छीनने का मामला दर्ज किया था। यह मामला सदर खरड़ में दर्ज हुआ था। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सीआई ए पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि पिस्टल छीनने वाला आरोपी साहिल बेरी निवासी गांव कालुआना जिला सिरसा हरियाणा शिवालिक अपार्टमेंट में मौजूद है। जब सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ने गए तो आरोपी साहिल बेरी ने उन पर फायरिंग कर दी। सेल्फ डिफेंस में जब सीआईए ने गोली चलाई तो साहिल बेरी की बाई टांग के घुटने पर गोली लगने वह घायल हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186 व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था। आरोपी साहिल बेरी की निशानदेही पर उसकी गैंग में शामिल आशुतोश कुमार निवासी वार्ड नंबर-30 पलवल हरियाणा (हाल निवासी चंडीगढ़ युनिवर्सिटी घडुंआ हॉस्टल), कपिल अत्री निवासी गांव सोहाना जिला फरीदाबाद हरियाणा, कपिल अत्री निवासी फरीदाबाद (हाल निवासी फ्लैट नंबर 15 ग्राउंड फ्लौर गुरु होम्स अमाइरा सिटी खरड़), अजय कुमार निवासी दिलसाद गार्डन सहादरा दिल्ली व आर्या बंसल निवासी गांव सुंदला डाक कॉलोनी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से .32 बोर सहित 2 कारतूस (पटवारी से छीना हुआ पि स्टल), 2 पिस्टल .32 बोर व 5 कारतूस, एक होंडा सिटी व एक गुडगांव नंबर स्विफ्ट कार बरामद हुई है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया जाता था।

