-डीएसपी सिटी-2 ने अपने अधिकार क्षेत्र में की कार्रवाई
एक युवक देसी कट्टे के साथ भी पकड़ा
मोहाली 22 नवम्बर(Geenews Network) – गन कल्चर को लेकर मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जहां हिंसक गीतों पर बैन लगाया था वहीं हथियारों की लापरवाही से इस्तेमाल करने वालों पर एफआइआर दर्ज करने को कहा था। इसी अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने 32 लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन बल ने बताया कि यह कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र में की गई है ,जोकि आगे भी जारी रहेगी। डीएसपी बल ने बताया कि नई हिदायतों अनुसार हथियारों के लाइसेंस रिव्यू होंगे, 3 महीने के अंदर हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा भी की जाएगी। हथियार का शौंक रखने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। अब हथियारों को प्रमोट करने वाले गाने भी होंगे बैनअब हथियारों को प्रमोट करने वाले गाने भी बैन होंगे और जश्न मनाते समय फायरिंग करने पर भी एफआइआर दर्ज की जाएगी। यह निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। इतना ही नहीं जनता के इकट्ठ में हथियारों की प्रदर्शनी पर भी पाबंदी लगा दी गई है। सोशल मीडिया पर भी हथियारों को लेकर बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा हथियारों को लेकर अलग-अलग इलाकों में चैकिंग की जाएगी। फिलहाल नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर द्वारा जांच-पड़ताल करने के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। किसी भी भाईचारे के खिलाफ बोलने पर भी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि सरकार इस समय एक्शन मोड में नजर आ रही है। गुप्त सूचना पर देसी पिस्टल सहित एक गिरफ्तारमोहाली पुलिस ने नशा, लूटपाट ,शरारती अनसरों के खिलाफ उन्हें पकड़ने के लिए मुहिम शुरू की हुई है। इसी के तहत फेज-11 पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान प्रमोद निवासी अंब साहिब कालोनी को 315 बोर देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से जिला बरेली (यूपी) के गांव मंजा कल्याण अलीगंज का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने के लिए देसी कट्टा लाया था।
